ये है 2017 में सबसे ज्यादा ख़रीदे गए स्मार्टफोन

most-popular-smartphone | most-popular-smartphone-2017 | most-selling-smartphone | hindi-tech-news

साल 2017 के फर्स्ट हाफ में सबसे ज्यादा पॉपलुर रहे स्मार्टफोन के नाम सामने आ चुके हैं। जो स्मार्टफोन सबसे ज्यादा खरीदे गए, उन्हीं स्मार्टफोन को सबसे ज्यादा पॉपुलर स्मार्टफोन की लिस्ट में रखा गया है। रिसर्च फर्म IHS ने टॉप स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पिछले साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन को रखा गया है।






1. - Apple iPhone 7


पिछले साल iPhone 7 एपल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन था। इंडिया में अक्टूबर 2016 में इस स्मार्टफोन को 49 हजार रुपए में लॉन्च किया गया था। स्पेशिफिकेशन की बात करें तो इसमें 4.7 इंच का रेटिना एचडी डिस्प्ले आता है। इसमें क्वाड कोर एपल ए10 फ्यूजन प्रोसेसर दिया गया है। यह एपल के ए9 से 40 परसेंट फास्ट है।



2. - Apple iPhone 7 Plus


इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी एपल का ही स्मार्टफोन iPhone 7 Plus है। इस फोन की कीमत 59 हजार रुपए है। यह 5.5 इंच स्क्रीन के साथ आता है। इसमें 3D टच रेटिना एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह भी क्वाड कोर एपल ए10 फ्यूजन प्रोसेसर पर रन करता है। यह 12 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है।





3. - Samsung Galaxy Grand Prime Plus


बजट स्मार्टफोन की कैटेगरी में बात करें तो सिर्फ सैमसंग का Galaxy Grand Prime Plus ही ऐसा स्मार्टफोन है, जो इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा पाया है। यह स्मार्टफोन 5 इंच के आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें MediaTek MT6737T क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 2600mAH की बैटरी के साथ आता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का बैक और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।



4. - Apple iPhone 6s


इस लिस्ट में चौथे नंबर पर Apple iPhone 6s का नाम है। 2016 में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन में भी यह फोन नंबर 1 पर रहा है। अभी इसकी कीमत 40 हजार रुपए है। यह एपल के ए9 प्रोसेसर पर रन करता है।





5. - Samsung Galaxy S8


सैमसंग का फ्लैगशिप फोन Galaxy S8 इस लिस्ट में 5वें नंबर पर है। इस फोन की कीमत 53 हजार 900 रुपए है।



6. - Galaxy S8 Plus


इस लिस्ट में 6टे नंबर पर सैमसंग का ही Galaxy S8 Plus है।
Labels:

एक टिप्पणी भेजें

?????? ??????

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget