![]() |
Pendrive Data Files Recovery – आजकल Pen Drive यानि Flash Drive सभी लोग इस्तेमाल करते है.इससे Data files को एक Device से दूसरी Device में transfer करना बहुत आसान होता है.लेकिन कई बार Virus या किसी अन्य वजह से आपकी files hidden या corrupt हो जाती है और computer में show ही नहीं होती या फिर कई बार गलती से आपकी data files delete भी हो जाता है.तो इस post में हम इन दोनों समस्याओ के solution यानि data recovery के बारे में बात करेंगे.
Pen Drive में data recovery दो वजहों से की जाती है–
पहला जब Pen Drive में आपकी data files पड़ी हो लेकिन computer में वो show नहीं होती या उनके shortcut बन जाते है.ऐसा Pen Drive में मौजूद Virus, Trojon या Malwares के कारण होता है, क्योकि ये सारी data files को Hidden(छुपा) कर देते है.इसके लिए Commnad Prompt यानि CMD का इस्तेमाल करके data recovery की जा सकती है. दूसरा जब गलती से या किसी कारणवश pen drive का data delete हो गया हो.चूँकि Commnad Prompt यानि CMD से data recovery की कुछ limits(सीमाएं) होती है, इसलिए वो सभी तरह की data loss समस्याओ को solve नहीं कर पाता.तब इसकी जगह Pen Drive File Recovery Software का इस्तेमाल करके data को वापस लाया जाता है.
यहाँ हम इन दोनों techniques को सीखकर जानेगे की इनसे data recover कैसे किया जाता है.
Solution 1 - Command Prompt(CMD) का इस्तेमाल करके Pen Drive से Data Files को Recover करना–
इसका इस्तेमाल ज्यादातर तभी होता है जब आपकी Pen Drive में Shortcut Virus जैसा कोई Virus आ जाए और जिससे आपकी Pen Drive Corrupt या Unreadable हो जाए.इससे Pen Drive में Shortcuts बन जाते है और files hidden हो जाती है और कई बार screen पर message भी दिखाई देता है“ You need to format the disk…”, “The disk is not accessible…”.
इसके लिए इन Steps को follow करके Command Prompt(CMD) में attrib command के जरिए Pen Drive की files को recover कर सकते है–
- सबसे पहले आप अपने computer में Check करे की आपने show windows hidden file को off तो नहीं कर रखा– अगर off है तो उसे on कर ले
- उसके बाद भी अगर files नहीं दिख रही तो Start Menu में जाकर“ cmd” सर्च करके उसे open करे, जैसा की नीचे image में है

CMD Pendrive Data Recovery - अब इसके अंदर आपको नीचे दी हुई command को type करके enter दबाना है
attrib - h - r - s / s / d G: \ * .*

attrib Command CMD - ध्यान रहे यहाँ पर G की जगह आपको अपनी USB Drive के Letter(जैसा की computer में होता है C, D, E, F या G) को लिखना है जिसे आप My Computer में जाकर Pen Drive के Icon पर देख सकते है.
- अब केवल 1 से 2 मिनट का इंतज़ार करके Pen Drive को Open करें, जहाँ आपको अपनी files बिना नाम वाले Folder में मिलेगी, इसलिए सारे folders को check करे और अपनी जरुरी Files मिलने पर उसे Copy करके recover कर ले
Solution 2– Pen Drive Data Recovery Software के जरिए Deleted और Formatted Data Files को Recover करना -
जैसा की हमने पहले बताया Data Recovery के लिए सभी जगह CMD का इस्तेमाल नहीं हो सकता, तो उसकी जगह Pen Drive Data Recovery Software का इस्तेमाल होता है जिससे formatted, corrupted या virus से affected Pen Drive में से Delete हो चुकी Photo, Video, Audio और दूसरी सारी File Recovery या Restore किया जा सकता है.
NOTE: ध्यान रखे pendrive से जो files अभी गलती से या कारणवश delete हुई है उसके बाद pendrive में कोई new file save ना करें, क्योकि इससे new data device को overwrite कर सकता है.
- सबसे पहले आप iCare Recovery जो की एक free data recovery software है की website पर जाकर इसके Free Edition Software को download करके install कर लें.
- अब pendrive को computer से connect करके और iCare Recovery में Deep Scan Option को select करके अपनी pendrive को scan करें. इसमें 30 मिनट से 1 घंटे का समय लग सकता है.
- scan complete होने के बाद आप अपनी recover हुई files को देख सकते है और वापस computer में save कर सकते है.
NOTE: क्या करें अगर Pen Drive Computer में Detect ही ना हो ?
अगर आपकी Pen Drive आपके computer में detect ही नहीं हो रही हो तो इन चीजों को एक बार जरुर check करें :
- किसी दूसरी Pen Drive को computer में लगाकर देख ले की USB port सही से काम कर रहे है या नहीं, क्योकि कई बार USB port के connectors इतने tight होते है की उससे Pen Drive connect ही नहीं हो पाती
- अगर USB port सही है और फिर भी आपकी Pen Drive detect नहीं हो रही तो problem आपकी pendrive में ही है
- इसके अलावा आप computer के BIOS में जाकर भी एक बार Pen Drive की permission को check कर लें

एक टिप्पणी भेजें