Articles by "MOBILE"

Primo Android App for Whatsapp Fake Phone Number Verification

Primo Android App: ये Post उन लोगों के लिए बहोत उपयोगी है जो Whatsapp पर अपना Original Number दिखाए बिना किसी से Chat करना चाहते हैं. इस Post में आपको ऐसी Trick बताने वाले है जिससे आप सीख सकते है की कैसे WhatsApp पर Fake Phone Number से Verification करवाकर Account बनाया जा सकता है. इस Trick में Whatsapp पर Chat के दौरान number तो show होगा लेकिन वो आपका Original Number नहीं होगा, बल्कि एक नकली नंबर होगा.

तो चलिए सीखते है इस Trick को use करने का सही तरीका -


How Use Primo Android App for Fake WhatsApp Phone Number Verification

इसके लिए सबसे पहले आपको Primo नाम की App को Download करके install करना होगा, जिसका Download Link नीचे दिया हुआ है.

आगे के Steps आप नीचे Image में देख सकते है -

  • #1

  • How Use Primo App Android
    How Use Primo App Android
  • #2

  • How Use Primo App Android
    How Use Primo App Android
  • #3

  • How Use Primo App Android
    How Use Primo App Android
  • #4

  • How Use Primo App Android
    How Use Primo App Android
  • #5

  • How Use Primo App Android
    How Use Primo App Android
  • #6

  • How Use Primo App Android
    How Use Primo App Android

मोबाइल टिप्स - यहां हम आपको फोन की तीन ऐसी settings के बारे में बता रहे हैं जिनको अगर आप फोन में कर लेते हैं तो आपको फोन स्लो नहीं होगाा। साथ ही फोन का स्पेस भी क्लीन रहेगा। इन सेटिंग्स यूज करना बहुत आसान है। फोन हैंग होना, स्लो होना और स्पेस फुल हो जाना ऐसी प्रॉब्लम्स हैं जिनको लगभग हर स्मार्टफोन यूजर को फेस करना पड़ता है। फोन में कुछ नार्मल सेटिंग करके इनसे बचा सकता है। जानिए क्या है ये यूजफुल सेटिंग।





3 USEFUL SMARTPHONE SETTINGS


मोबाइल की सेटिंग में जाएं। Google ऑप्शन पर टैप करें, यहां आपको Connected App लिखा हुआ दिखाई देगा उस पर टैप करें। यहां आपको वे ऐप नजर आएंगे जो आपके gmail आइडी से कनेक्ट हैं। जिन ऐप का आप यूज नहीं करते या जिन्हें आप डिलीट कर चुके हैं वे भी यहां कनेक्ट रहते हैं और फोन की मेमोरी को यूज करते रहते हैं जिससे फोन स्लो हो जाता है। न यूज करने वाले ऐप पर टैप कर इसे डिस्कनेक्ट कर दें।




फोन की सेटिंग में जाकर Storage पर जाएं यहां internal Storage में जाने पर नीचे की तरफ Cached data का ऑप्शन मिलेगा। इस पर टैप करें और Clear Cached data में जाकर ओके पर टैप कर दें। आपके फोन की सारी फालतू की फाइल्स डिलीट हो जाएंगी और फोन की मेमोरी या कहे कि स्टोरेज फ्री हो जाएगी।






फोन की सेटिंग में जाकर Apps Managment में जाएं। यहां आपको फोन की सारी ऐप्स दिखाई देंगी। जिन Apps का आप ज्यादा यूज नहीं करते लेकिन आप उन्हें फोन से डिलीट भी नहीं करना चाहते उन पर टैप करें, अब उन्हें Force Stop कर दें। अब ये फोन आपके फोन में रन करना बंद कर देंगे और फोन की मेमोरी फ्री हो जाएगी। इससे फोन स्लो नहीं होगा और हैंग भी नहीं होगा।

Micro USB Cable Charging Test – अलग-अलग तरह के चार्जर आपकी एंड्राइड डिवाइस को अलग रेट (चार्ज करने की स्पीड) के साथ चार्ज करते है, और कुछ ख़राब या टूटे हुए चार्जर शायद आपकी डिवाइस को उतनी तेज़ी चार्ज नहीं करते जितना की वो दावा करते है |अगर आपको अपनी डिवाइस की चार्जिंग से लेकर कोई समस्या रही है, तो आप जरुर जानना चाहेगे की अपक चार्जर कितने सही तरीके से काम करता है, तो पढ़ते रहिये | इस पोस्ट में आप जान पायेगे की आपका चार्जर आपके फ़ोन या टेबलेट को कितनी इलेक्ट्रिक करंट सप्लाई कर रहा है और साथ ही उसे measure भी कर सकते है |


आपका पहला स्टेप है की आपको प्ले-स्टोर से ये आसान सी एप्प जिसका नाम Amper है को डाउनलोड करके इनस्टॉल करना है, दरअसल ये एप्प आपके लिए इलेक्ट्रिक सप्लाई को measure करेगी | ये एप्प उन सभी एंड्राइड डिवाइस पर काम करेगी जो Android 4.0 या उससे अधिक के version पर काम करती हो | इस एप्प के डेवलपर्स का कहना है की ये एप्प कुछ मॉडल्स जैसे HTC One M7 और M8 पर अच्छे से काम नहीं कर रही |


डाउनलोड और इनस्टॉल करने के बाद इसे open कीजिये, और आप तैयार है testing के लिए |



ऐसे परखें फ़ोन चार्जर की परफॉरमेंस

अपने Charger को कैसे Test करें

इसके लिए आपको अपना चार्जर और उसे plug-in की जगह चाहिए – आप इसे दीवार आउटलेट, किसी कंप्यूटर या किसी पोर्टेबल बैटरी से भी कनेक्ट कर सकते है |अपने चार्जर की capabilities के सबसे accurate measurement के लिए इसे इसकी official USB चार्जर के साथ दीवार आउटलेट से चार्ज करे |

आप इस एप्प से मिलने वाली information को आप उपर इमेज में देख सकते है | ये तक़रीबन 10 सेकंड लेता है आपके फ़ोन के चार्ज को measure करने के लिए, जैसा की आप left वाली इमेज में देख सकते है | दूसरी तरफ right वाली इमेज में settings menu, जिसे आप को देखने की ज्यादा जरूरत नहीं है |

इस एप्प के बॉटम में चल रहे ऐड को हटाने के लिए आपको इसका Pro version खरीदना पड़ेगा, जिसके लिए option दिया हुआ है, इसके लिए आपको ज्यादा नहीं केवल $1.13 ही चुकाने होंगे | इसके Pro version को आप एक ओर reason के लिए खरीद सकते है और वो ये है की इसके Pro version में notification tray के अंदर आपको लगातार आपकी battery info के notification भी मिलते रहेगे |



इस App की Working Details

जब आपका फ़ोन चार्जिंग में नहीं होगा तो ये एप्प orange रंग का text इस्तेमाल करेगा और जब फ़ोन चार्जिंग में होगा तब blue रंग का text इस्तेमाल करेगा | जब चार्जिंग में नहीं होगा तब आप देख सकते है की आपका फ़ोन currently कितनी energy इस्तेमाल कर रहा है | इस energy की मात्रा इस पर निर्भर करती है की आपका फ़ोन उस समय कितने काम एक साथ कर रहा है |

नीचे आप देख सकते है left साइड वाली इमेज में मेरे फ़ोन की brightness को low किया हुआ है, वही दूसरी ओर right साइड वाली इमेज में brightness को high किया हुआ है | दोनों का अंतर आप साफ़ देख सकते है, ज्यादा brightness वाली स्क्रीन ज्यादा बैटरी पॉवर का इस्तेमाल करती है, लेकिन इसमें कुछ दुसरे factors भी है जो इसे प्रभावित करते है, जिसमे background के अंदर apps updating, Wi-Fi और cellular signal strength के साथ और भी दुसरे factors हो सकते है |


इस एप्प में बहोत ही मॉडर्न Lollipop-based design इस्तेमाल किया गया है, जो आँखों के लिए समझना काफी आसान है | लेफ्ट साइड में दिए हुए circular icon पर क्लिक करने पर आपको बैटरी का फुल स्टेटस बताएगा | नेगेटिव नंबर का मतलब आपका फ़ोन डिस्चार्ज हो रहा है, और पॉजिटिव चार्ज दिखायेगा आपका फ़ोन कितना चार्ज हो रहा है | चार्जिंग के दौरान भी ये चार्जिंग वैल्यू mA (मिली एम्पेयर) में दिखता है, जैसे की 600mA या 800mA |



Important Tips

एक बात ध्यान में रखिये अगर आप अपने फ़ोन का नार्मल से ज्यादा इस्तेमाल करते है और वो ज्यादा चार्जिंग मांगता है, तो फ़ोन के चार्जर की टेस्टिंग के दौरान आपको शायद lower number ( कम चार्जिंग गति ) मिले, और ये आपके चार्जर की गलती नहीं कही जा सकती |

इसे आप एक उदाहरण से समझ सकते है, अगर आपका फ़ोन -240 mA (मिली एम्पेयर) चार्ज का इस्तेमाल कर रहा है और आपका चार्जर 600mA की सप्लाई कर रहा है, तो असल में आपका फ़ोन केवल (600mA – 240 mA) यानी 360mA की रेट से ही चार्ज हो रहा है |






आपको अपने Charger से क्या उम्मीद करनी चाहिए?

आपको इतना तो पता चल गया की आपका फ़ोन किस चार्जिंग रेट से चार्ज हो रहा है और किस रेट से आपका फ़ोन उसे इस्तेमाल कर रहा है, अब आपको इतना पता करना है की क्या ये चार्जिंग रेट सही है ? यानी चार्जर को जिस चार्जिंग रेट के साथ चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसे बनाया है क्या ये अभी भी उसी चार्जिंग रेट के साथ चार्ज कर रहा है ?

हर एक चार्जिंग केबल अलग होती है, लेकिन एक तरीका है जिससे आप अपने चार्जर को एक्यूरेट चेक कर सकते है | एक ओर जहां ये एप्प आपको बताती है की आपका फ़ोन कितनी पॉवर से चार्ज हो रहा है तो इस चार्जिंग रेट को आप अपने चार्जर को ओरिजिनल चार्जिंग रेट जो उस पर मैन्युफैक्चरिंग के दौरान लिखी जाती है, से Compare करके पता कर सकते है |

इसके लिए चार्जर के एडाप्टर पर कोई स्टीकर या कुछ और छोटे अक्षरों में प्रिंट किया हुआ होगा, जो की एडाप्टर की specifications होती है को देखना है | नीचे इमेज में आप सफ़ेद स्टीकर में मेरे चार्जर की specifications देख सकते है |


अब आपको इस स्टीकर या प्रिंट में वो जगह देखनी है जहां Output लिखा हुआ हो, उपर फोटो में 1,000mA है | मतलब में उम्मीद करनी चाहिए की ये 1,000mA से चार्ज करेगा, इसमें से वो पॉवर जो मेरा फ़ोन अभी इस्तेमाल कर रहा है को माइनस कर सकते है ( उदाहरण के लिए 240mA-510mA जो फ़ोन के ब्राइटनेस पर निर्भर करता है )

अगर आपका चार्जर उस गति से आपका फ़ोन चार्ज नहीं कर रहा है जैसा की उस पर बताया गया है तो कुछ स्टेप्स है जो आप फॉलो कर सकते है |



ये Adjustments करके Charging Speed बढायें

अगर फ़ोन सही स्पीड के साथ चार्ज नहीं हो रहा है, तो कुछ तरीके है जिनसे चार्जिंग स्पीड को बढ़ा सकते है | उदाहरण के लिए चार्जिंग के दौरान अपने फ़ोन को फ्लाइट मोड में डालिए और स्क्रीन को ऑफ कर दीजिए, जिससे फ़ोन जल्दी चार्ज होगा | अगर आप इतना सब नहीं करना चाहते तो कुछ और टिप्स भी है जिनसे बैटरी को जल्दी चार्ज कर सकते है |

आपको लग सकता है की किसी कंप्यूटर से या किसी दीवार चार्जर से फ़ोन चार्ज करना एक ही बात है तो आप गलत है, दोनों में काफी डिफरेंस होता है | कंप्यूटर उस रेट से चार्ज नहीं कर सकता जितनी तेज़ी से दीवार करता है | नीचे इमेज में आप दोनों का अंतर देख सकते है, लेफ्ट साइड में चार्जिंग स्पीड है जब दीवार चार्जर के साथ चार्ज किया गया, दूसरी ओर राईट साइड में जब कंप्यूटर से जोडकर चार्ज किया गया | दोनों का अंतर आप साफ़ देख सकते है |


ये भी recommend किया जाता है की आप हमेशा उसी चार्जर या चार्जिंग केबल से अपने फ़ोन को चार्ज करे जो खरीदने के समय साथ में दी गई हो, बजाय किसी third-party चार्जर से | क्योकि hardware manufacturer ने उस चार्जर या केबल को उन्ही स्पेसिफिकेशन के साथ पहले टेस्ट किया हुआ होता है, जिससे आपको भी पता होता है की इसमें सही चार्जिंग रेट होगी |




अगर आपका फ़ोन wireless charging को सपोर्ट करता है तो ये कंप्यूटर से चार्ज करने की रेट से भी कम होगा | हालाँकि ये इस्तेमाल में आसान है, लेकिन तब भी काफी स्लो है |

अच्छी चार्जिंग के लिए बैटरी को ठंडा रखे | गर्मी बैटरी के लिए bad news है और अगर बैटरी को लंबे समय तक चलाना चाहते है तो इसे गर्म होने से बचाए | गरम होने पर इसे बाहर निकाल कर ठंडी जगह पर रखे और इससे ये जल्दी भी चार्ज होगी |

आपका चार्जर कैसा काम कर रहा है? अपने रिजल्ट हमे कमेंट करके जरुर बताए |

WhatsApp Media – फोटो और वीडियो आपकी फोटो गैलरी में आने से परेशान है?

WhatsApp Media के साथ ये एक आम समस्या है की उसमे आने वाले फोटो वीडियो अपने आप आपके फ़ोन की कैमरा रील और गैलेरी में दिखने लगते है, जिसके कारण आपको अपने व्यक्तिगत फोटो देखने में दिक्कत आती है|



इस समस्या से छुटकारा पाने का ये है आसान तरीका –

  • आपके एंड्राइड फ़ोन में इसके लिए आपको ‘फाइल मैनेजमेंट’ एप की आवश्यकता होगी, जैसे की ‘ES File Explorer’. यदि आपके मोबाइल पे ये नहीं है तो इसे यहाँ डाउनलोड करें | फिर इस एप्प को खोले

  • इसमें सबसे नीचे जाकर ‘WhatsApp’ फोल्डर खोलें

  • फिर उसके अंदर ‘Media’ फोल्डर पर जाएँ

  • वहां आपको ‘WhatsApp Images’ और ‘WhatsApp Video’ फोल्डर नजर आएगा, इसमें WhatsApp Images फोल्डर पर जाएँ|

  • अब आप ‘+ New’ पर क्लिक करें|





  • File आप्शन पर क्लिक करें

  • यहाँ .nomedia नाम से फाइल बनायें और ‘Ok’ क्लिक करें|

बस हो गया!, बस अब आपके व्हाट्सअप के फोटो कैमरा गैलरी में नहीं आयेंगे.

ये ट्रिक अच्छी लगी हो तो आपसे अनुरोध है की आप इसे शेयर जरुर करें, और अगर आपका कोई सवाल है तो कृपया नीचे कमेंट करके हमे जरुर बताएं, धन्यवाद !

ROOT ANDROID SMARTPHONE – एंडराॅयड स्मार्टफोन में अक्सर आपने फोन रूट का नाम सुना होगा। परंतु आपको मालूम है कि यह रूट है क्या? इसके क्या फायदे और नुकसान हैं? आपके इन्हीं सवालों का जवाब हमने आगे दिया है। इसके साथ ही फोन रूट करने का तरीका भी बताया गया है।





ROOT Android – क्या है Phone root ?

फोन रूट को साधारण भाषा में जेलब्रेकिंग भी कहा जाता है। इसके माध्यम से आप अपने फोन में कई तरह के बदलाव कर सकते हैं। रूट आपको फोन के आॅपरेटिंग सिस्टम में बदलाव करने का अधिकार देता है। अर्थात आप चाहें तो फोन के लाॅक सिस्टम से लेकर अंदर मेन्यू और यूजर इंटरफेस तक में बदलाव कर सकते हैं।

इसमें मौजूदा एंडराॅयड आॅपरेटिंग सिस्टम की जगह एक नया एंडराॅयड आॅपरेटिंग सिस्टम (कस्टमाइज एंडराॅयड आॅपरेटिंग सिस्टम) को इंस्टाॅल किया जाता है।



ROOT Android – क्या हैं फायदे

अगर एंडराॅयड आॅपरेटिंग सिस्टम के बारे में यदि थोड़ी बहुत भी जानकारी है तो रूट के बाद आप अपने फोन के यूजर इंटरफेस तक में बदलाव कर सकते हैं। इतना ही नहीं कई ऐसे एप्लिकेशन का उपयोग कर सकते हैं जो पहले आपके फोन में उपयोग नहीं होते थे। रूट किए गए फोन के लिए कुछ खास एप्लिकेशन भी उपलब्ध हैं जिनका उपयोग साधारण एंडराॅयड फोन पर नहीं किया जा सकता।

रूट के बाद फोन के एप्लिकेशन पर आपका ज्यादा नियंत्रण होगा। आप चाहें तो पूरी तरह से विज्ञापनों को बंद कर सकते हैं। आप फोन से उन एप्ल्किेशन को अनइंस्टाॅल कर सकते हैं जो पहले से उपलब्ध थे और जिन्हें चाह कर भी आप पहले अनइंस्टॉल नहीं कर सकते थे। इससे फोन की इंटरनल मैमोरी खाली होती है।



ROOT Android – क्या है नुकसान

रूट करने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे आपके फोन की गारंटी व वारंटी समाप्त हो जाती है। इतना ही नहीं, रूट के दौरान यदि आपने सभी नियमों को सही तरीके से पालन नहीं किया तो आपका फोन पूरी तरह से बेकार हो जाता है। रूट किए गए फोन में सुरक्षा का जोखिम भी बढ़ जाता है।

फोन में वायरस आने का खतरा या आपकी निजी सूचनाएं चोरी होने का जोखिम थोड़ा बढ़ जाता है। यही वजह है कि गूगल रूट किए गए फोन में वाॅलेट सेवा नहीं देता।





कैसे करें फोन को रूट एंडराॅयड स्मार्टफोन को रूट करने के लिए


  • सबसे पहले आपको अपने पीसी के लिए किंग रूट एप्लिकेशन को डाउनलोड कर उसे इंस्टाॅल करना है।
  •  एप्लिकेशन पीसी जब इंस्टाॅल हो जाए तो उसे ओपेन करें जहां आपसे फोन को कनेक्ट करने के लिए कहा जाएगा।

  • फोन को कनेक्ट करने के साथ ही यह भी देख लें कि फोन में यूएसबी डीबगिंग का विकल्प आॅन हो। 
  • यूएसबी डीबगिंग का विकल्प आपको डेवलपर्स आॅप्शन में मिलेगा जो सेटिंग में होता है। यदि फोन ज्यादा पुराना है तो फिर डेवलपर्स आॅप्शन सेटिंग में एप्लिकेशन के अंदर मिलेगा। 
  •  यदि डेवलपर्स आॅप्शन कहीं नहीं दिखाई दे रहा है तो आप सेटिंग में अबाउट फोन में जाएं। 
  •  यहां आपको बिल्ट नंबर दिखाई देगा इसे प्रेस करें। लगातार कुछ देर प्रेस करने के बाद यहां लिखा आएगा कि आपके फोन में डेवलपर्स आप्शन पहले से है। 
  •  अब आप बाहर सेटिंग में आ जाएं यहां डेवलपर्स आॅप्शन का विकल्प मिल जाएगा उसे क्लिक करें। 
  •  यहां आपको यूएसबी डीबगिंग का विकल्प मिलेगा उसे आॅन कर दें।

  • इसके बाद फोन यूएसबी साॅफ्टवेयर इंस्टाॅल करेगा और आप अपने फोन में उसे अलाउ कर दें। 
  • इसके साथ ही फोन में रूट का विकल्प आएगा इसे क्लिक करते ही रूट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

अब आप सुचनाओं को पढ़कर आगे बढ़ते जाएं। रूटिंग की प्रक्रिया समाप्त होते ही फिनिश लिखकर आ जाएगा।

*नोट- रूट के दौरान आपके फोन में किसी तरह की कोई खराबी होने पर SIMPLEGYAN.COM उत्तरदायी नहीं है।

नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका SimpleGyan.Com में, दोस्तों अगर आप एंड्राइड फ़ोन इस्तेमाल करते है तो शायद आपको पता होगा की गूगल ने Android New Version > Android N या Google Android Nougat ने अपना लेटेस्ट Version 7.0 कुछ ही दिन पहले लांच कर दिया है.



आपको बता दे की फिलहाल ये Google Android Nougat सभी Android के लिए उपलब्ध नहीं है लेकिन कुछ ही दिनों में यह सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा. अभी Google Android Nougat सिर्फ Nexus Smartphone के लिए उपलब्ध है. अगर आप Nexus Smartphone उपयोग कर रहे हैं तो इसे अपडेट करके इसका आनंद उठा सकते हैं.

Android N कई तरीके से और पुराने Version से बेहतरीन है. यह Operating System परफॉरमेंस, बैटरी, डाटा इत्यादि कई चीजों में पिछले वर्शन से बेहतरीन है. तो आइये जानते हैं Android N के कुछ Cool Features के बारे में –



ANDROID NEW VERSION, ANDROID N FEATURES IN HINDI

1. Android N Multitasking Support करता है.

जी हां, Android N के बेहतरीन Features में से ये एक है. अब आपको Multitasking यानी की एक ही बार में दो या दो से अधिक Apps खोलने के लिए किसी महंगे स्मार्टफोन की जरुरत नहीं होगी. बल्कि अब आप किसी भी सिंपल Android में ये काम कर सकते हैं इसके नए Version Android N के साथ. ये आपको एक ही विंडो में दो से अधिक App खोलने की क्षमता प्रदान करने बाला है.

2. Google Keyboard में सुधार

Android N में Google Keyboard में भी सुधार किया गया है. अब आपको Google Keyboard का नया लुक देखने को मिलेगा जो पहले बाले से काफी बेहतर है. अब आप Google Keyboard में थीम भी बदल सकते हैं जिससे आप इसके लुक अलग अलग कर के उपयोग कर सकते हैं.

3. File Manager में भी बदलाब

Android N में फाइल मेनेजर में बहुत बड़ा बदलाब किया गया है. अब इसको नए Features के साथ लैश किया गया है. इसमें Google Drive Integration, शेयर फाइल्स इत्यादि के अलावे और भी कई बेहतरीन फीचर दिए गए हैं. आप वास्तव में Android N के इस नए File Manager को पसंद करेंगे.

4. Quick Settings में ज्यादा Options

अब आपको Android N के Quick Settings में ज्यादा आप्शन मिलेगा. यानी की अब आप अपने Android में कोई भी काम Quick Settings के द्वारा जल्दी से काम कर पाएंगे. इसे पहले से काफी बेहतर बनाया गया है.



5. Notifications में बड़ा बदलाब

Android N के बेहतरीन Features में से ये एक है. इसमें प्राप्त होने बाले Notifications को अब अलग ढंग से पेश किया जाता है. अब आप Notifications Panel से ही Chat का Reply कर सकते हैं. Android N के Notifications में और भी बेहतरीन बदलाब किये गए हैं जिसे आप चलाने के बाद महसूस करेंगे.

6. बैटरी लाइफ में Improvements

Android N में डोज़ को शामिल किया गया है जो की बैटरी लाइफ बढ़ने में सक्षम है. डोज़ आपके मोबाइल को बैटरी लाइफ बढ़ाएगा. डोज़ की सबसे बड़ी बात ये है कि ये तब भी काम करता रहता है जब आपके मोबाइल का स्क्रीन ऑफ हो.

7. फ़ोन नंबर को पूरी तरह ब्लाक कर सकते हैं.

मैं इसे सबसे बेहतरीन आप्शन मानता हूँ. क्योंकि कि ये हमें सिर्फ एक क्लिक के साथ सभी जगह से आज़ादी दे देता है. मतलब की अब आपको किसी फ़ोन नंबर को ब्लाक करने के लिए अलग अलग जगहों पर ब्लाक नहीं करना होगा. Android N इसे सिस्टम लेवल पर ब्लाक कर देता है. जिसके बाद वो सभी App से ब्लाक हो जाता है. चाहे वो Whatsapp हो या Messenger. मतलब एक क्लिक पर Fully Block.

8. Emergency Details लॉक स्क्रीन पर

यह भी Android N का एक बेहतरीन Features है. आप इसके द्वारा कुछ Emergency Details लॉक स्क्रीन पर दिखा सकते हैं. यानी कि ये तब भी दीखता रहेगा जब आपको फ़ोन लॉक हो. खासकर इसमें आप कोई ऐसे Details दिखा सकते हैं जो आपको मोबाइल के खोने पर उस Details के द्वारा दुबारा पा सकें. ये फीचर Emergency के समय कुछ महत्वपूर्ण Details लॉक स्क्रीन पर दिखाने में मदद करेगा.

Note : आपको पहले से इस सेट करके रखना होगा.


9. Settings में महत्वपूर्ण बदलाब

Google Android Nougat के Settings में भी बदलाब किया गया है. इसमें कुछ Cool Features जोड़े गए हैं. जैसे कि Night Theme, Data Saver इत्यादि. आप इसके नए लुक को भी काफी पसंद करेंगे.

10. Recent App Button में भी बदलाब

Recent App Button हाल ही में खुले हुए कुछ App को दिखता है. लेकिंन Google Android Nougat में इसे और भी शानदार बना दिया गया है. अब आप Recent App Button से न सिर्फ हाल ही में खुले App को खोल पाएंगे बल्कि इसका और भी अधिक उपयोग कर पायेगे.

अब आप Recent App Button दबाकर बारी बारी से हाल ही खुल App में जा सकते हैं. यानी कि अगर आप लगातार दो बार Recent App Button पर क्लिक करते हैं तो सबसे लास्ट में खुला हुआ App खुल जायेगा. इसी प्रकार आप इसे दो से अधिक बार दबाकर और भी Apps खोल सकते हैं.

इस तरह ये कहने की आवश्यकता नहीं है कि अभी तक की Android के Operating System में ये New Version “Google Android Nougat” सबसे टॉप पर है और अपने बेहतरीन फीचर के साथ यह जल्द ही सभी एंड्राइड फ़ोन के लिए भी उपलब्ध होगा.

अगर आपको ये पोस्ट पसंद आई हो तो इसे शेयर जरुर करे, धन्यवाद

Trace Lost Smartphone – नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका www.simplegyan.con के इस लेख में । तो दोस्तों अगर आपका स्मार्टफोन खो गया है या चोरी हो गया है तो निराश ना हों, क्योंकि www.simplegyan.com आपको बताएंगा कि किस तरह से आप एक ट्रिक से सिर्फ कुछ ही मिनटों में अपने फोन को फिर से वापस पा सकते हैं।



गूगल ने एक ऐसा फीचर बनाया है, जिससे आप सिर्फ 1 मिनट में बेहद आसानी से अपना फोन ढूंढ सकते हैं। ये है ढूंढने का तरीका…



ऐसे 1 मिनट में ढूढ़ें अपना खोया हुआ स्मार्टफोन

Step – 1 Trace Lost Smartphone – Tips in hindi

सबसे पहले गूगल का होम पेज खोलिए। यहां पर उस गूगल अकाउंट आईडी से साइन इन कीजिए, जो आपने अपने ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन में रजिस्टर किया है।



Step – 2 Trace Lost Smartphone – Tips in hindi

इसके बाद गूगल होमपेज की सर्च बार पर टाइप करके सर्च कीजिए – ‘Whare’s my phone?’ जैसे ही इस लिंक पे क्लिक करेंगे, आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी जहा आपके सारे मोबाइल सेट्स का नाम होगा जिसमे आपने इस आईडी या गूगल अकाउंट से लॉगिन किया हुआ है। अब इसमें से अपना मोबाइल सेट सेलेक्ट कर लीजिये। इसके बाद आपके सामने एक मैप खुल जाएगा।




Step – 3 Trace Lost Smartphone – Tips in hindi

इस मैप में कुछ ही देर में आपको अपने फोन की लोकेशन दिख जाएगी। गूगल आपके स्मार्टफोन की लोकेशन ट्रेस करेगा और बताएगा कि वह कहां है। अगर आप किसी और जगह से होकर आए हों और याद न आ रहा हो कि फोन वहां छूट गया या कहीं और, ऐसे में यह फीचर बड़े काम का है। आपको फोन की लोकेशन दिख जाएगी कि वह कहां पर है। इसलिए आप सही जगह पर उसे तलाश कर सकते हैं। जब आपको लोकेशन पता चल जाए, तब वहां जाकर अगला कदम उठाएं।


मैं यहाँ दिख रहे बाकि के Options के बारे में बताता हु ।

यदि आप फोन को घर पर ही कहीं रखकर भूल गए हैं आसपास कहीं गिर गया है तो आप इसे फुल वॉल्यूम पर रिंग करवा सकते हैं। अगर आपने फोन सायलेंट मोड पर भी रखा होगा, तब भी यह फीचर काम करेगा। बस बैटरी खत्म नहीं होनी चाहिए। रिंग करने का ऑप्शन आपको मैप के नीचे दिखेगा।



अगर आप को लगता है की आपका फ़ोन किसी गलत हाथ में चला गया है तो आप इसकी मदद से अपने फ़ोन को पासवर्ड द्वारा लॉक कर सकते है।


अगर आप अपने मोबाइल के सारे डाटा तो डिलीट करना चाहते है तो इसका इस्तेमाल कर सकते है। इसपे क्लिक करते है आपके मोबाइल का सारा डाटा डिलीट हो जायेगा।


ध्यान दे : ये सारे ट्रिक तभी काम करेंगे जब Mobile Data आन हो या आपका मोबाइल Internet से Connected हो ।

ये पोस्ट आपको कैसा लगा, हमें कमेंट कर के बताये ! यदि आपको कंप्यूटर या टेक्नोलॉजी से समन्धित कोई Question पूछना है तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपना Question टाइप करे । आपके प्रश्नों के जवाब शीघ्र ही देने की कोशिश करेंगे |

How to Unlist you Caller ID From Truecaller- नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका www.simplegyan.com के इस लेख में। तो दोस्तों आप और ज्यादातर लोग जानते ही होंगे की Truecaller Application क्या है।

ये App Unknown नंबर से कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम बताता है , हो सकता है आपने इस Application का Use कभी न किया हो , पर फिर भी संभव है की इसके डेटाबेस में आपका नाम और नंबर Save हो । ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी व्यक्ति ने आपकी Contact Detail Store की होती है । Truecaller, Fixedline Phone घर का बेसिक फ़ोन का एड्रेस भी बताता है ।

आप नहीं चाहते की आप किसी को कॉल करे और उसे आपका एड्रेस पता चल जाए ऐसे में आप Truecaller के DataBase में से अपना नंबर हटा सकते है। तो आज के www.simplegyan.com के इस लेख के माध्यम से हम जानेगे की Truecaller से अपना नाम कैसे हटाये।






HOW TO UNLIST FROM TRUECALLER

अगर आप इस Application का उपयोग नही करते तो आप डायरेक्ट ही अपना नंबर इस Application से हटा सकते है और अगर आप इस एप्लीकेशन का उपयोग करते है तो आपको अपना डाटा बेस हटाने के लिए इसके Account को Deactivate करना होगा।

इसके लिए जब आप एप्लीकेशन को ओपन करेगे तो Top Corner पर User का Symbol मिलेगा । आप इस पर क्लिक कीजिये। फिर सेटिंग पर क्लिक कीजिये। फिर आप About पर क्लिक कीजिये। यहाँ आपको Deactivate Account का ऑप्शन मिलेगा यहाँ से आप अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर सकते है।

अब अगर आपने Truecaller पे अपना अकाउंट नहीं बनाया है तो Truecaller के Unlist पेज पर जाना होगा जिसकी लिंक आपको यहाँ प्रोवाइड कर दी गयी है https://www.truecaller.com/unlist . अब आपका पेज ओपन हो जाएगा अब यहाँ आपको आपकी Country Code के साथ अपना मोबाइल नंबर डालना होगा नीचे आप कोई Reason Select कर सकते है या आप Other में भी अपना Reason दे सकते है फिर आपको Capatcha में दिख रहे कोड को टाइप करना है फिर आपको Unlist पर क्लिक करना है |



आपका नंबर 24 घंटे के अंदर इस App के Database से हट जाएगा , तो उम्मीद करते है की www.simplegyan.com का ये टिप्स आपको बहुत पसंद आया होगा ऐसे ही टिप्स के लिए आप हमारे फेसबुक पेज से भी कनेक्ट हो सकते है और लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहिये हमारे वेबसाइट www.simplegyan.com के साथ !

नमस्कार दोस्तों, हम सभी ने शायद कभी ना कभी USB Cable के द्वारा अपने Computer से अपने Mobile Phone को Charge किया होगा और शायद आपको ये भी पता होगा की हमारा मोबाइल तभी चार्ज होता है जब हमारा Computer ON हो, जब कंप्यूटर OFF हो तो Mobile Charge होना बंद हो जाता है.


अब जरा उस स्थिति के बारे में सोचिये जब बिजली न हो और हो और आपको अपने बंद Computer से अपना Mobile Charge करना हो, तो आप सोचेगे की ये कैसे मुमकिन है, लेकिन इस पोस्ट को पढने के बाद आप भी सीख जाएगे की कैसे अपने बंद Computer से भी Mobile Phone चार्ज किया जा सकता है |

तो आइये जानते हैं कि कैसे आप अपने बंद Computer से अपना Mobile Phone Charge कर सकते हैं?



HOW TO CHARGE MOBILE FROM OFF COMPUTER?

अगर आप Windows 7 या उससे ऊपर का Version उपयोग कर रहे हैं तो निचे के Simple से Steps Follow करें

  • सबसे पहले अपने Desktop से ‘My Comuter‘ पर क्लिक करें. 
  • अब खुले हुए File Manager में ऊपर के बाएं कोने में स्थित ‘Properties‘ आप्शन पर क्लिक करें. सहायता के लिए निचे का Figure देखें.


  • Properties पर क्लिक करने के बाद आप Control Panel में आ जायेंगे जहाँ पर आपको ऊपर के बाएं कोने में ‘Device Manager‘ का आप्शन दिखाई देगा. उस पर क्लिक कर दें. सहायता के लिए निचे का Figure देखें. 
  • ‘Device Manager’ में ‘Universal Serial Bus Controllers‘ ढूंढे जो बिलकुल निचे रहता है. इस पर क्लिक करें. इस पर क्लिक करने के बाद ढेर सारे Option खुल जायेंगे जिसमे से ‘USB Root Hub‘ पर क्लिक करें. 
  • अब आपके सामने जो नया Window खुलेगा वो ‘USB Root Hub‘ का Properties होगा. जिसके ऊपर के ढेर सारे Tab में से ‘Power Management’ पर क्लिक करें. अब आपके सामने निचे के Figure जैसा ‘Allow The Computer To Turn Off This Device To Save The Power‘ का एक Option होगा जो पहले से Tick होगा. उस Tick पर क्लिक करके उसे हटा दें तथा Ok पर क्लिक कर दें.

आपने सफलतापूर्वक अपने Settings में बदलाब कर दिए हैं जिसके बाद अगर आपका Computer OFF भी होगा तो आप इससे अपने Mobile Phone को Charge कर सकते हैं.



Note: अपने Computer का उपयोग अपने Mobile Phone को Charge करने में कम से कम करें. क्योंकि अगर आप इसका ज्यादा उपयोग करते हैं तो ये आपके Computer के Battery Life को कम कर देगा. अर्थात अपने Computer से अपने Mobile Phone को तभी Charge करें जब ज्यादा जरुरी हो और उस समय बिजली न हो

तो दोस्तों ये थी अपने बंद Computer से अपने Mobile Phone को Charge करने की आसान सी Hindi Tricks. मुझे पूर्ण आशा है कि आपको ये पसंद आई होगी. आशा है आपको ये शानदार पोस्ट पसंद आई होगी.

पोस्ट के नीचे दिए गए Sharing Button से इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें ! धन्यवाद

नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका SimpleGyan.Com में, आज की पोस्ट में हम बात करने वाले है Remote के बारे में | आजकल की Lifestyle में हमारे घर में अलग-अलग चीजों के अलग-अलग Remote मिल जाते है – जैसे TV का Remote, AC का Remote, DVD का रिमोट, DTH Box का Remote |



तो कई बार ऐसी स्थिति भी आ जाती है की आपका Remote या तो ख़राब हो चूका होता है या आपको मिल नहीं रहा होता, तो ऐसे समय में इस पोस्ट में बताई गई Trick आपके बहोत काम आ सकती है – नीचे दिए गए Video में आपको ऐसी अनोखी Android App के बारे में विस्तार से बताया गया है जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से अपने Mobile से ही किसी भी TV, AC, DVD आदि को चला सकते है – देखिये वीडियो



इस ANDROID APP से आपका MOBILE बन जायेगा REMOTE CONTROL


दोस्तों, अगर आपको ये पोस्ट पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp, Facbook आदि पर जरुर शेयर करे |

पोस्ट में नीचे की तरफ Sharing Button दिए गए है | अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरुर बताए ताकि हम इसी तरफ नई-नई जानकारियाँ आप तक पंहुचा सके, धन्यवाद !

इसके अलावे अगर बिच में कोई समस्या आती है तो Comment Box में पूछने में जरा सा भी संकोच न करें. अगर आप चाहें तो अपना सवाल हमारे Facebook Page – Simple Gyan पर भी भेज सकते हैं. हमें आपकी सहायता करके ख़ुशी होगी 🙂

इससे सम्बंधित और ढेर सारे पोस्ट मैं आगे लिखता रहूँगा इसलिए हमारे ब्लॉग “Simplegyan.com” को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Bookmark (Ctrl + D) करना न भूलें तथा सभी पोस्ट अपने Email में पाने के लिए हमें अभी Subscribe करें.

अगर ये पोस्ट आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें. आप इसे Facebook या Twitter जैसे सोशल नेट्वर्किंग साइट्स पर शेयर करके इसे और लोगों तक पहुचाने में हमारी मदद करें. धन्यवाद !

?????? ??????

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget