How To Unlist You Number From Truecaller

how-to | unlist | truecaller

How to Unlist you Caller ID From Truecaller- नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका www.simplegyan.com के इस लेख में। तो दोस्तों आप और ज्यादातर लोग जानते ही होंगे की Truecaller Application क्या है।

ये App Unknown नंबर से कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम बताता है , हो सकता है आपने इस Application का Use कभी न किया हो , पर फिर भी संभव है की इसके डेटाबेस में आपका नाम और नंबर Save हो । ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी व्यक्ति ने आपकी Contact Detail Store की होती है । Truecaller, Fixedline Phone घर का बेसिक फ़ोन का एड्रेस भी बताता है ।

आप नहीं चाहते की आप किसी को कॉल करे और उसे आपका एड्रेस पता चल जाए ऐसे में आप Truecaller के DataBase में से अपना नंबर हटा सकते है। तो आज के www.simplegyan.com के इस लेख के माध्यम से हम जानेगे की Truecaller से अपना नाम कैसे हटाये।






HOW TO UNLIST FROM TRUECALLER

अगर आप इस Application का उपयोग नही करते तो आप डायरेक्ट ही अपना नंबर इस Application से हटा सकते है और अगर आप इस एप्लीकेशन का उपयोग करते है तो आपको अपना डाटा बेस हटाने के लिए इसके Account को Deactivate करना होगा।

इसके लिए जब आप एप्लीकेशन को ओपन करेगे तो Top Corner पर User का Symbol मिलेगा । आप इस पर क्लिक कीजिये। फिर सेटिंग पर क्लिक कीजिये। फिर आप About पर क्लिक कीजिये। यहाँ आपको Deactivate Account का ऑप्शन मिलेगा यहाँ से आप अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर सकते है।

अब अगर आपने Truecaller पे अपना अकाउंट नहीं बनाया है तो Truecaller के Unlist पेज पर जाना होगा जिसकी लिंक आपको यहाँ प्रोवाइड कर दी गयी है https://www.truecaller.com/unlist . अब आपका पेज ओपन हो जाएगा अब यहाँ आपको आपकी Country Code के साथ अपना मोबाइल नंबर डालना होगा नीचे आप कोई Reason Select कर सकते है या आप Other में भी अपना Reason दे सकते है फिर आपको Capatcha में दिख रहे कोड को टाइप करना है फिर आपको Unlist पर क्लिक करना है |



आपका नंबर 24 घंटे के अंदर इस App के Database से हट जाएगा , तो उम्मीद करते है की www.simplegyan.com का ये टिप्स आपको बहुत पसंद आया होगा ऐसे ही टिप्स के लिए आप हमारे फेसबुक पेज से भी कनेक्ट हो सकते है और लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहिये हमारे वेबसाइट www.simplegyan.com के साथ !

एक टिप्पणी भेजें

?????? ??????

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget