Top 10 Cool Tech Under Rs 1000 – पुरे पैसे होंगे वसूल

cool-tech | under-1000-rs | cool-tech-under-rs-1000

नमस्कार दोस्तों आज की पोस्ट में हम बात करने वाले है 1000 रु के Budget में Top 10 Cool Tech Under Rs 1000 के गैजेट्स की | हमने इस लिस्ट में केवल उन Tech products को शामिल किया है जो मार्केट में नए है और आपकी लाइफ को और आसान बनाते है, तो शुरू करते है –

नोट: - लिस्ट में प्रोडक्ट्स के लिंक उनके Desription के साथ दिए हुए ताकि आप क्लिक करके उन्हें सीधा खरीद सके |





Top 10 Cool Tech Under Rs 1000

1. House of Marley Smile Jamaica EM-JE041-SB In-Ear Headphones

हमारा पहला प्रोडक्ट है Smile Jamaica ईरफ़ोन, सबसे पहले इसकी कीमत के बारे में बात कर लेते है – ये ऑनलाइन websites पर 950 से 1150 की प्राइस रेंज में उपलब्ध है | इसके earplug का पिछला हिस्सा लकड़ी का बना हुआ है जो इसको काफी अच्छा और प्रीमियम look देती है, साथ ही इसकी साउंड क्वालिटी भी काफी जबरदस्त है |

इसमें 8mm की coils दी हुई है जो 98 डेसिबल की सेंसिटिविटी देती है, साथ ही आपको 3 अलग-अलग साइज़ के ear-tips मिलते है जिसे आप अपने कान के साइज़ अनुसार चुन सकते है | इसकी केबल पर फैब्रिक की कोटिंग की हुई है जिससे ये tangle resistance (उलझन प्रतिरोध) है जो इसे काफी टिकाऊ ईरफ़ोन बनाता है |

Product But Link :

इनमे push बटन के साथ inline microphone दिया हुआ है जिससे आप अपने स्मार्टफ़ोन से कॉल लगा सकते है और रिसीव कर सकते है | House of Marley काफी जानी मानी कंपनी है जो अपने डिजाईन और क्वालिटी के लिए काफी फेमस है |



2. Logitech MK215 Wireless Keyboard and Mouse Combo

ये वायरलेस कीबोर्ड आपको 799 रु में मिल रहा है, साथ ही इसमें एक कॉम्बो ऑफर भी है जिसमे 1099 रु में आपको इसके साथ एक वायरलेस माउस भी मिलेगा | ये एक Full Size कीबोर्ड है जिसमे आपको numpad भी मिलता है, ये इस्तेमाल करने में काफी comfertable है |

Product But Link :

पीछे की तरफ दो स्टैंड दिए हुए है ताकि इसे अच्छे से इस्तेमाल कर सके | इसमें पीछे की तरफ 2 AA बैटरी लगती है, साथ ही साइड कवर को स्वाइप करके अगल-अलग रंग के कवर इस्तेमाल कर सकते है | ये काफी Light-Weight कीबोर्ड है जिसकी रेंज 10 मीटर तक है और साथ ही आपको 1 साल की warrenty भी मिलती है |

एक खास बात ये भी है की ये आपके कंप्यूटर से Encrypted form में कनेक्ट होता है तो security की भी कोई चिंता नहीं, साथ ही ये अपने आप sleep मोड में चला जाता है जब आप इसे इस्तेमाल नहीं करते | Overall 799 रु के बजट में ये वायरलेस कीबोर्ड काफी अच्छा प्रोडक्ट है



3. Portronics shell Bluetooth speaker

ये वायरलेस स्पीकर 4 डिवाइस के साथ कनेक्ट हो सकता है, इससे आप 5-6 घंटे Continue म्यूजिक सुन सकते है | ये 789 रु के price में उपलब्ध है, इसे आप केबल से भी अपने स्मार्टफ़ोन या कंप्यूटर के साथ जोड़ सकते है |

Product But Link :

ये काफी छोटे साइज़ का है और आपके पॉकेट में आराम से फिट हो सकता है ताकि आप काफी भी इसे अपने साथ ले जा सके | 789 रु के price में ये वायरलेस स्पीकर डील काफी अच्छी है |



4. MIVI DUAL CHARGER

ये चार्जर 599 रु बजट में अलग-अलग कलर में उपलब्ध है | इसकी खास बात है इसमें आपको सिंगल adapter के साथ 2 आउटपुट पोर्ट मिलते है जो मिलकर 3.1 A की आउटपुट देते है, अलग-अलग आप 2.1 और 1A की पॉवर इस्तेमाल कर सकते है |

Product But Link :

इसमें स्मार्ट चार्ज capability है जो अपने आप पहचान लेती है कौनसा डिवाइस चार्ज हो रहा है और उसकी Requirement के अनुसार ही करंट सप्लाई करता है | तो एक चार्जर में 2 पोर्ट्स के साथ अपनी गैजेट लाइफ को थोडा आसन जरुर बना सकते है |



5. TIDY UP WIRE BIN

ये सिंपल 579 रु का प्रोडक्ट ब्राउन, ब्लैक और वाइट कलर में उपलब्ध है, ये आपको अव्यवस्थित तारों, चार्जर और एक्सटेंशन बोर्ड को छुपाने में मदद करता है जो की आपकी डेस्क पर बिखरे रहते है |

Product But Link :



ये प्रोडक्ट उनके लिए काफी अच्छा है जिनकी डेस्क हमेशा तारों, चार्जर और एक्सटेंशन बोर्ड से ढका रहता है | हालांकि ये कोई tech product नहीं है, पर तकनीकी उत्साही व्यक्ति के लिए जरुर काम की चीज़ है |



6. SportsBot SS310 Vertical Mouse

अगर आपको कोई comfertable mouse चाहिए जिससे आप घंटो तक कंप्यूटर पर आसानी से काम कर सके. बिना किसी कलाई दर्द के तो ये प्रोडक्ट बिल्कुल आपके लिए है | इसकी कीमत 599 रु है, ये आपके हाथों चारो और समा जाता है ताकि आप आसानी से बिना अपनी कलाई पर जोर दिए इसे आसानी से इस्तेमाल कर सके |


Product Buy Link :

इसमें स्क्रॉल व्हील और बटन राइट साइड की और झुके होते है, साथ ही लेफ्ट में आपके अंगूठे के नीचे 2 एक्स्ट्रा बटन दिए होते है, जिनका डिफ़ॉल्ट काम तो Back और Forward का है लेकिन आप इन्हें अपने अनुसार कस्टमाइज भी कर सकते है |

इसमें स्क्रॉल के नीचे छोटा DPI (Dots Per Inch) स्विच भी दिया है जो आपको 1000, 1200 और 1600 तक DPI स्विच करने सेटिंग देता है | अगर आप अपने कंप्यूटर से हर समय चिपके रहते है तो ये आपके लिए काफी अच्छा प्रोडक्ट हो सकता है |




7. Kingston MicroDuo USB Pen Drive

ये एक खास नई तरह की USB पेनड्राइव है जिसमे एक तरफ USB OTG पोर्ट है जिससे आप इसे अपने मोबाइल, टेबलेट के साथ MicroUSB पोर्ट जरिए कनेक्ट करके OTG pendrive की तरह इस्तेमाल कर सकते है और दूसरी तरफ USB 3.0 connectors है जिससे आप इसे कंप्यूटर के साथ USB पोर्ट के जरिए जोड़ सकते है और डाटा ट्रांसफर कर सकते है |

Product But Link :

ये काफी slim साइज़ में available है जिससे आप आसानी से इसे कही भी ले जा सकते है | इसमें आपको 5 साल की warrenty भी मिलती है और Kingston नाम पेनड्राइव की दुनिया में क्वालिटी के लिए पहले से काफी मशहूर है | इसमें MicroUSB पोर्ट या USB Type-C पोर्ट के लिए कवर भी दिया गया है |

आजकल क्योकि सभी नई डिवाइस में USB Type-A और USB Type-C पोर्ट का इस्तेमाल है इसलिए अगर आपके कंप्यूटर में USB Type-A पोर्ट और मोबाइल में USB Type-C है तो उसके लिए भी kingston ने ऐसी ही Type-A पोर्ट और Type-C पोर्ट की pendrive भी बनाई है, दोनों का लिंक नीचे दिया हुआ है.



8. Geekgoodies Cute Pea Dragon Stereo Speaker

ड्रैगन की शेप वाला ये स्पीकर आपके मोबाइल, लैपटॉप और PC के साथ आराम से कनेक्ट हो जाता है, इसमें 3.5mm audio jack पिन है | ये स्पीकर आपको ना सिर्फ काफी अच्छी इंटीरियर लुक देता है बल्कि साउंड क्वालिटी के मामले में भी ये काफी दमदार है |

Product But Link :

ये wood, glass, plastic, concrete walls किसी भी सरफेस पर अच्छे से परफॉर्म करता है | अगर आप किसी को गिफ्ट देने की सोच रहे है तो ये काफी अच्छी चॉइस हो सकती है | इसकी Price केवल 799 रु है.



9. Syska 3 Way Power Strip Surge Protector

Syska ब्रांड का इंडिया में बना ये Power Strip आपको 3 Sockets और 2 USB Port देता है, जिसमे Sockets और USB Port के लिए अलग-अलग स्विच दिए गए है |

Product But Link :

इससे आप अपने home applications, Computers, Laptops, Precious Instruments, TV, DVD Players और दुसरे सेंसिटिव electronic equipments के लिए इस्तेमाल कर सकते है |






10. GOFREE CASE

ये Zipper Case वाला Digital Accessories Organizer Pouch आपको मिल रहा है केवल 559 रु की प्राइस में | इससे आप अपने earphone, data cable जेसी चीजों को आसानी से organize कर सकते है, साथ ही अपने Power Bank, SD Card, Pendrive बिना किसी झंझट आसानी से एक जगह स्टोर कर सकते है |

Product But Link :

ये उन लोगो के लिए काफी अच्छा प्रोडक्ट हो सकता है जो घर में काफी टेक्नोलॉजी गैजेट्स रखते है | इसका बाहरी कवर नायलॉन से बना है जो थोडा-बहुत WaterProof है लेकिन पूरी तरह नहीं |


तो ये थी हमारी Top 10 Cool Tech Under Rs. 1000 की लिस्ट, अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरुर बताए और पोस्ट को शेयर करना ना भूले |
Labels:

?????? ??????

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget