USB Pendrive Not Showing Files – आजकल पेनड्राइव का इस्तेमाल लगभग वे सभी लोग करते है जो कंप्यूटर या स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करते है | पेनड्राइव का इस्तेमाल डाटा को एक डिवाइस से दूसरी डिवाइस में ट्रांसफर करने के लिए करते है, लेकिन कई बार ऐसा होता है की किसी पेनड्राइव को कंप्यूटर से जोड़ने पर उसमे कोई फाइल नहीं दिखाई देती, लेकिन असल में उसके अंदर डाटा मोजूद होता है |
ऐसा Virus, Trojon या Malwares के कारण होता है | इससे आपकी पेनड्राइव में कई बार shortcut बन जाते है और ये सारी फाइल्स को Hidden (छुपा) देते है | इससे आपकी पेनड्राइव की फाइल्स पर भी effect पड़ता है |
कई बार आप ये भी सोचते है की ऐसी पेनड्राइव को Antivirus प्रोग्राम से Scan करके उसमे से वायरस डिलीट कर देगे | आपका सोचना तो सही है – इससे वायरस तो डिलीट हो जाएगे, लेकिन इसमें Antivirus आपके डाटा को Recover कर पाता और वायरस के साथ आपकी फाइल्स भी Delete हो जाती है | तो ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए ?
अपना डाटा Delete होने से बचाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो कीजिए
USB Pendrive का Hidden डाटा कैसे वापस लाए
- सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर में Check करे की आपने show windows hidden file को ऑफ तो नहीं कर रखा – अगर ऑफ है तो उसे ऑन कर ले |
- उसके बाद भी अगर फाइल्स नहीं दिख रही तो Start Menu में जाकर “cmd” सर्च करके उसे ओपन करे
- अब बस उसके अंदर आपको ये कमांड टाइप करके enter बटन दबाना है
- attrib -h -r -s /s /d k:\*.*
Note : ध्यान रहे यहाँ पर K की जगह आपको अपनी USB Drive के Letter को लिखना है.
अब आपको 1 से 2 मिनट का इंतज़ार करना है, उसके बाद अपनी पेनड्राइव को खोले | आपको अपना डाटा बिना नाम वाले फोल्डर में मिलेगा, इसलिए सारे फ़ोल्डर्स को चेक करे और अपना जरुरी डाटा मिलने पर उसे रिकवर कर ले |


एक टिप्पणी भेजें