Maadhaar क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल करें? – Hindi Tips

what-is | maadhaar | how-to-use | hindi-tech-tips

नमस्कार दोस्तों, आप सभी जानते हैं की पुरे भारत में आधार कार्ड बनाना कितना महत्वपूर्ण है. ये अब लगभग हर काम करने के लिए जरुरी होता है और साथ ही आधार कार्ड रहने पर आपके बहुत सारे काम आसान हो जाते हैं.



इतना ही नहीं आधार कार्ड की वजह से अब कागजों का उपयोग भी कम होना शुरू हो गया है.

पहले जब आपको कोई सिम खरीदना होता था तब आपको अपना डॉक्यूमेंट का कॉपी देना होता था लेकिन आधार कार्ड के आ जाने से अब आप सिर्फ आधार नंबर देते हैं और आपका KYC हो जाता है.

वैसे तो आधार कार्ड ATM के जैसा होता है जिसे रखना काफी आसान होता है लेकिन फिर भी अगर आपका आधार कार्ड कही खो जाता है या फिर आप इसे सही से नहीं रख पाते हैं तो अब आपकी इसमें मदद करेगा mAadhaar App.

जी हां, अब आपको अपना आधार कार्ड लेकर चलने की कोई जरुरत नहीं है वल्कि इसके बदले आपको अपने फ़ोन में mAadhaar को डाउनलोड करना है और आपका आधार कार्ड हमेशा आपके साथ रहेगा.

अब आइये जानते हैं कि mAadhaar क्या है और यह कैसे काम करता है ?



mAadhaar क्या है ?, और इसे कैसे इस्तेमाल करे? | WHAT IS mAadhaar, HOW TO USE IT

डिजिटल इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाने की दिशा में एक नया ऐप ‘Maadhaar'(एक मोबाइल इंटरफेस) लॉन्च किया गया है. इस ऐप को यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIADI) ने डेवलेप किया है. इस ऐप में जरूरी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग और पता के साथ-साथ यूज़र का फोटोग्राफ होगा.

इसके अलावा यह एक आधार नंबर से लिंक होगा. आप अगर चाहें तो इस एप्प को गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.


आपको बता दें कि इससे मिलते जुलते बहुत सारे एप्प प्ले स्टोर पर पहले से ही है तो आप इसके ऑफिसियल एप्प को ही डाउनलोड करें. आप डायरेक्टली निचे के लिंक से इस एप्प को डाउनलोड कर सकते हैं.

DOWNLOAD APP HERE


यह ऐप एक बायोमीट्रिक लॉकिंग/अनलॉकिंग फ़ीचर के साथ आता है जिससे निज़ी डेटा को सुरक्षित रखा जा सके. एक बार यूज़र द्वारा लॉक इनेबल करने पर, ऐप तब तक लॉक ही रहता है जब तक कि यूज़र इसे अनलॉक ना करे या फिर लॉकिंग सिस्टम को डिसेबल ना कर दे.

इस ऐप में एक ‘टीओटीपी जेनरेशन’ (समय आधारित वन-टाइम पासवर्ड) प्रक्रिया है जिसे एसएमएस की आधारित ओटीपी की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है.

यूज़र अपनी प्रोफ़ाइल को भी अपडेट कर सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें रिक्वेस्ट डालनी होगी. एमआधार ऐप इस्तेमाल करने के लिए, एक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है. अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, तो आपको अपने पास के आधार एनरोलमेंट सेंटर या मोबाइल अपडेट एंड पॉइंट पर जाना होगा.


इसमें TOTP की सुविधा भी सुरक्षा के लिहाज से दी गई है. TOTP यानी Time-based One-Time Password जेनरेट होगा. यूजर्स अपने प्रोफाइल को अपडेट भी कर सकेंगे लेकिन सफलतापूर्वक इस बात का निवेदन स्वीकार कर लेने के बाद.

तो इस तरह आप mAadhaar एप्प को डाउनलोड कर इसका फायदा उठा सकते हैं. इस पोस्ट में आप mAadhaar की पूरी जानकारी दी गयी है. आशा है कि आपको ये पसंद आई होगी.

आशा है आपको ये शानदार पोस्ट पसंद आई होगी. इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें, Sharing Button पोस्ट के निचे है.
Labels:

एक टिप्पणी भेजें

?????? ??????

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget