BITCOIN – जानिये क्या है Bitcoin और इसके पीछे की पूरी कहानी

bitcoin | bitcoin-details-hindi | hindi-tech-news

दोस्तों ! अगर Bitcoin को दुनिया का सबसे कीमती मुद्रा कहा जाये तो शायद गलत नहीं होगा। क्या है ये Bitcoin, जिसे हर कोई खरीदना चाह रहा है। आज यह एक वैश्विक मुद्रा बन चुका है । यानि इसे पुरे विश्व के किसी भी अन्य व्यक्ति के अकाउंट में भेज सकते है | यह स्वतंत्र रूप से कार्य करती है । यह किसी कंपनी या किसी सरकार के अधीन काम नहीं करता है और ना ही कोई इसका मालिक है ।



जब यह अस्तित्व में आयी थी तो 5000 Bitcoin की वैल्यू लगभग 27$ के करीब थी। लेकिन आज 1 Bitcoin की वैल्यू लगभग 63,605 रूपये है और इसकी वैल्यू लगातार बढ़ती जा रही है। इस Digital Currency को आप 0.00000001 डेसिमल तक इस्तेमाल कर सकते है । इसके 0.00000001 वा भाग को 1 सतोषी बोला जाता है । तो आइये www.simplegyan.com के आज के इस लेख के माध्यम से जानने की कोशिश करते है की Bitcoin क्या है ।



WHAT IS BITCOIN?

ये एक प्रकार की डिजिटल करेंसी है। जिससे आप इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ऑनलाइन ट्रेड कर सकते है। यह एक ऐसी करेंसी है जो किसी सिक्के या नोट के रूप में ना होकर, एक प्रकार के प्रोग्राम के रूप में आपके अकाउंट में सुरक्षित रहती है । इसे सन 2009 में Satoshi Nakamoto नाम के एक प्रोग्रामर ने बनाया था लेकिन Satoshi Nakamoto कौन है, ये आज तक पता नहीं चल पाया और समय – समय पे बहुत से लोग खुद को Satoshi Nakamoto बताते है।

इसकी खासियत ये है की ये दुनिया की सबसे तेज और बहुत ही नाम मात्र के शुल्क पर एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है इसलिए यह बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रही है । अब लोग शेयर मार्किट में पैसे इन्वेस्ट करने के बजाय इसमें इन्वेस्ट कर रहे है क्यों की यहाँ से बहुत ही अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है।





HOW BITCOIN WORK?

अब थोड़ा डिटेल में समझते है । मान लीजिये आपका एक नार्मल बैंक अकाउंट है और आपके अकॉउंट में पैसे भी पड़े है । अब आप जरुरत पड़ने पे अपने अकाउंट से इन्टरनेट बैंकिं द्वारा ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते है, ऑनलाइन शॉपिंग करते है, बिल पेमेंट इत्यादि भी करते है, तो अब ये आपका पैसा विभिन्न चैनल से होकर प्राप्तकर्ता या मर्चेंट के पास जाता है ।

उदहारण के लिए ये इन्फोग्रफिक देखिये –

Normal Bank Transaction


बिट कॉइन के केस में अकाउंट की जगह, एक Bitcoin एड्रेस होता है जो 24 से 27 अक्षर का होता है । बस आप इसे हार्ड कैश के रूप में इस्तेमाल नहीं कर सकते क्यों की ये पूरी तरह से डिजिटल और वर्चुअल करेंसी है । इसे आप अपने बैंक अकाउंट में भी ट्रांसफर कर सकते है, अगर आप इसे किसी और को send करते है तो ये बिना किसी थर्ड पार्टी के सीधा उसी एड्रेस के अकाउंट में क्रेडिट हो जाता है जिसे आप भेजना चाहते है।



Bitcoin Transaction





BITCOIN की वैल्यू क्यों बढ़ रही है ?

दोस्तों जब किसी भी सामान का उत्पादन एक सिमित मात्रा में हो, उसका उत्पादन एक तय सीमा पर जाकर बंद हो जाये और मार्किट में उस उत्पाद की डिमांड काफी ज्यादा हो तो, साधारण से बात है की उस प्रोडक्ट का वैल्यू तो बढ़ेगा ही। यही कंडीशन Bitcoin के साथ भी है। इस Digital Currency को ऐसे प्रोग्राम किया गया है की 21 मिलियन Bitcoin जेनरेट होने के बाद, Bitcoin बनने बंद हो जायेंगे । और जो पहले से प्रचलन में है, सिर्फ वही Circulation में रह जायेंगे ।

अब यदि आप ये सोच रहे है की Bitcoin अपने आप बने रहते है या ये सिर्फ एक प्रोग्राम है तो इसे तो कभी भी हैक किया जा सकता है ? जी नहीं आप गलत सोच रहे है । यदि आपके पास Bitcoin है तभी आप इसे खर्च कर सकते है , आप इसे बना नहीं सकते । ये सिर्फ माइनिंग के द्वारा जी जेनरेट होते है और वो भी काफी छोटे मात्रा में जैसे 0.00001 Bitcoin और फिर ये छोटे – छोटे Satoshi मिलकर एक Bitcoin बन जाते है।





BITCOIN कैसे बनते है और BITCOIN MINING क्या है ?

Bitcoin माइनिंग के द्वारा बनते है और प्रचलन में आ जाते है। माइनिंग के लिए हमे अच्छे प्रोसेसर वाले कंप्यूटर्स की जरुरत होती है। जब ऑनलाइन दो लोगो के बिच में Bitcoin का ट्रांसक्शन होता है तो उस ट्रांसक्शन को कंफर्म और सिक्योर करने के लिए कुछ मैथमैटिकल प्रोब्लेम्स होते है जिन्हें सॉल्व करने होते है। इन प्रोब्लेम्स के सॉल्व होते की कुछ पॉइंट में Bitcoin जेनेरेट होते है और अस्तित्व में आ जाते है।

तो दोस्तों आज के लेख में इतना ही। आपको ये आर्टिकल कैसे लगा हमे कमेंट कर के बताये। आगे मैं बिट कॉइन से संबंधितऔर भी लेख प्रस्तुत करूँगा जिसमे मैं ये बताऊंगा के बिट कॉइन को ऑनलाइन कैसे ख़रीदे, इस्तेमाल कर सकते है। आजकल बिट कॉइन के नाम पे इन्टरनेट पे बहुत फ्रॉड भी किये जा रहे है। अगले आर्टिकल में मैं आपको कुछ विश्वसनीय बिट कॉइन Mobile App और बिट कॉइन Websites के बारे में भी बताऊंगा जहा से आप बिट कॉइन खरीद सकते है और ऑनलाइन बिट कॉइन Earn कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

?????? ??????

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget