अगर आपके Browser में भी है ये Settings तो हो जाइए सावधान

browser-settings | hacking-prevent | browser-safety-tips

Online Shopping करना आजकल लगभग सभी को पसंद है, और कुछ लोगों को तो Online Shopping की इतनी लत लगी रहती है की को अपने Browser में auto-fill setting को ऑन रखते है ताकि Online Shopping करते समय Debit Card या Credit Card की Details बार-बार ना भरनी पड़े |
 


ऐसे लोगों को लगता है की बार-बार अपने wallet से Card निकालकर Details भरने से अच्छा है की Smart Choice के रूप में सारी Information को automatically ही browser में आ जाना चाहिए और इसी के लिए browsers में auto-fill setting दी जाती है |

लेकिन हाल ही के शोध में सामने आया है की थोडा टाइम बचाने के चक्कर में आप जो settings इस्तेमाल करते है वो किसी भी तरीके से इसके लिए सुरक्षित नहीं है क्योकि Hackers ने चुपके से आपकी इस Save की हुई Information को हासिल करने का तरीका निकाल लिया है |

शोध के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपनी केवल कुछ basic information देकर भी किसी घोटाले का शिकार हो सकता है | Internet इस्तेमाल करने वाले user को लगता है की वो तो केवल अपना Name और email-address ही तो डाल रहे है, लेकिन असल में "hidden" text boxes में automatically दूसरा sensitive data जैसे की address, phone number और credit card number अपने आप भर जाता है, जिसका इस्तेमाल बाद में आपके साथ ठगी करने में किया जा सकता है | इसे हम नीचे दी हुई फोटो से समझ सकते है की कैसे Web Forms में auto-fill से हैकर आपकी जरुरी जानकारी चुराकर आपके साथ ठगी कर सकता है.



फोटो में हम देख सकते है यूजर को Web Page में Web Form के लिए केवल दो Input Field दिखाई देते है, और यूजर को लगता है की वो केवल अपना Name और Email ही Share कर रहा है, लेकिन असल में उसकी दूसरी sensitive information जैसे की address, phone number और credit card number जो शायद उसने पहले किसी online shopping के दौरान auto-fill के तौर पर save की होगी वो भी "hidden" text boxes में automatically fill होकर चली जाती है |

इन Hidden text boxes को Web Page की coding में जाकर देखा जा सकता है, जैसा की फोटो में दिखाया भी गया है |





इस Browser Setting के खतरे से बचने के लिए क्या करें ?

इसलिए अगर आपको लगता है की आप पहले से काफी सतर्क है फिर भी आपको सोच समझकर ही auto-complete feature का इस्तेमाल करना चाहिए, इसे पूरी तरह Disable करना ही शायद सुरक्षा के लिहाज से आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है | सोचिए अगर आपका Laptop चोरी हो जाए, जिसमे की पहले से आपकी credit-card details auto-fill है तो ये किसी hacker के लिए खुली दावत हो सकती है |



कुछ Browsers जैसे की Chrome आपकी personal information को by default save करता है, Chrome में इसे Deactivate करने के लिए आपको Settings, Advanced Settings, और फिर Passwords and Forms के नीचे दिए हुए boxes को uncheck करना है | इससे auto-fill feature पूरी तरह Disable हो जायेगा

इसके अलावे अगर बिच में कोई समस्या आती है तो Comment Box में पूछने में जरा सा भी संकोच न करें. अगर आप चाहें तो अपना सवाल हमारे Facebook Page - Simple Gyan पर भी भेज सकते हैं. हमें आपकी सहायता करके ख़ुशी होगी :)

इससे सम्बंधित और ढेर सारे पोस्ट मैं आगे लिखता रहूँगा इसलिए हमारे ब्लॉग "Simplegyan.com" को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Bookmark (Ctrl + D) करना न भूलें तथा सभी पोस्ट अपने Email में पाने के लिए हमें अभी Subscribe करें.
अगर ये पोस्ट आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें. आप इसे Facebook या Twitter जैसे सोशल नेट्वर्किंग साइट्स पर शेयर करके इसे और लोगों तक पहुचाने में हमारी मदद करें. धन्यवाद !

?????? ??????

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget