मोबाइल टिप्स - यहां हम आपको फोन की तीन ऐसी settings के बारे में बता रहे हैं जिनको अगर आप फोन में कर लेते हैं तो आपको फोन स्लो नहीं होगाा। साथ ही फोन का स्पेस भी क्लीन रहेगा। इन सेटिंग्स यूज करना बहुत आसान है। फोन हैंग होना, स्लो होना और स्पेस फुल हो जाना ऐसी प्रॉब्लम्स हैं जिनको लगभग हर स्मार्टफोन यूजर को फेस करना पड़ता है। फोन में कुछ नार्मल सेटिंग करके इनसे बचा सकता है। जानिए क्या है ये यूजफुल सेटिंग।
3 USEFUL SMARTPHONE SETTINGS
मोबाइल की सेटिंग में जाएं। Google ऑप्शन पर टैप करें, यहां आपको Connected App लिखा हुआ दिखाई देगा उस पर टैप करें। यहां आपको वे ऐप नजर आएंगे जो आपके gmail आइडी से कनेक्ट हैं। जिन ऐप का आप यूज नहीं करते या जिन्हें आप डिलीट कर चुके हैं वे भी यहां कनेक्ट रहते हैं और फोन की मेमोरी को यूज करते रहते हैं जिससे फोन स्लो हो जाता है। न यूज करने वाले ऐप पर टैप कर इसे डिस्कनेक्ट कर दें।
फोन की सेटिंग में जाकर Storage पर जाएं यहां internal Storage में जाने पर नीचे की तरफ Cached data का ऑप्शन मिलेगा। इस पर टैप करें और Clear Cached data में जाकर ओके पर टैप कर दें। आपके फोन की सारी फालतू की फाइल्स डिलीट हो जाएंगी और फोन की मेमोरी या कहे कि स्टोरेज फ्री हो जाएगी।
फोन की सेटिंग में जाकर Apps Managment में जाएं। यहां आपको फोन की सारी ऐप्स दिखाई देंगी। जिन Apps का आप ज्यादा यूज नहीं करते लेकिन आप उन्हें फोन से डिलीट भी नहीं करना चाहते उन पर टैप करें, अब उन्हें Force Stop कर दें। अब ये फोन आपके फोन में रन करना बंद कर देंगे और फोन की मेमोरी फ्री हो जाएगी। इससे फोन स्लो नहीं होगा और हैंग भी नहीं होगा।




एक टिप्पणी भेजें