Online Money – ये तो सभी लोग जानते है की दुनिया में सभी लोग पैसे कमाना चाहते हैं. पैसे कमाना के बहुत सारे रास्ते हैं जैसे किसी अच्छी कंपनी में join करके पैसे कमा सकते हैं या अपना खुद का व्यापर शुरू करके कम सकते हैं, या फिर online से घर बैठे पैसे कमा सकते हैं. पैसे कमाने का जरिया चाहे जो भी हो मेहनत सभी कामो में लगती है. और आपको पैसे भी तभी मिलते हैं जब आप मेहनत करते हैं |
तो आज के इस विषय Online Money में, में आपसे अपना खुद का कुछ experience share करना चाहुगा और आपको ये बताने की कोशिश करुँगा के क्या आप घर बैठे पैसे कमा सकते है? क्या ये इतना आसान है?
ONLINE MONEY – ONLINE पैसा कमाना कितना आसान, कितना मुश्किल?
हम सभी का बचपन से ही सपना होता है की हम अच्छे से पढाई कर बड़े होकर अच्छी नौकरी करेंगे, पैसे कमायेंगे और अपना और अपने माँ बाप का सपना पूरा करेंगे. लेकिन हमे सच तो तभी पता चलता है जब हम अपनी पढाई पूरी कर लेते हैं और नौकरी करने, पैसे कमाने का असली वक़्त आता है. नौकरी के लिए हम हर जगह interview देते हैं, बहुत ही भाग दौड़ करना पड़ता है. बहुत कोशिशो के बाद भी हमे नौकरी नहीं मिलती तो हम अपना खुद का व्यापार शुरू करने के बारे में सोचते हैं.
आप में से बहुत लोगों से सुना होगा की online पैसे कमाना आसान है. अगर आप browser में जा कर search करते हैं की Online Money या Online से पैसे कैसे कमायें तो आपको बहुत सारे results मिल जायेंगे जहाँ आपको बहुत सारे tips बताए गए होंगे की आप अगर ऐसा करेंगे तो आप एक दिन में 100 $, 500 $ कमा सकते हैं वो भी बिना मेहनत के.
मगर ऐसा बिलकुल नहीं होता, जिन लोगों को online पैसे कमाने के बारे में जानकारी नहीं होती वो इन सब चीजों को सच मान लेते है और वास्तव में सच से बिलकुल ही अनजान होते हैं. इसलिए आज मैं आपको यही बताने वाला हूँ की क्या online पैसे कमाना आसान है?
मेरा जवाब है “नहीं”, online से पैसे कमाना बिलकुल भी आसान नहीं है. online से पैसे कमाने के लिए भी आपको कड़ी मेहनत और लगन की जरुरत है. दुनिया में ऐसा कोई भी काम नहीं जिससे आप बिना मेहनत किये ही पैसे कमा सकते हैं. जैसे किसी कंपनी में job कर पैसे कमाने के लिए भी 8 से 10 घंटे तक काम करना पड़ता है, व्यापर में भी आपको हर वक़्त अपने सूझ बुझ से दिमाग लगा कर काम करना पड़ता है.
ठीक वैसे ही online से पैसे कमाने के लिए भी आपको बहुत मेहनत की जरुरत पड़ती है. online से पैसे कमाना बाकि सभी कामो से भी कठीन होता है.रातो रात कोई भी अमीर नहीं बनता, अमीर बनने के लिए बहुत से परेशानी और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.
ONLINE पैसे कमाने के लिए क्या करना चाहिए ?
आप ने बहुत सारे popular website और blog के बारे में सुना होगा, आपको क्या लगता है की उनका website और blog कैसे popular हुआ होगा? इसके लिए उन्होंने बहुत परिश्रम, सच्ची लगन और पूरा dedication के साथ रात भर जग कर अपने blog के लिए काम किया है. बहुत से blog में अपने पढ़ा होगा की आप अपना एक website खोल कर आसानी से पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं, लेकिन अगर ऐसा होता तो India के सभी लोग अपना job छोड़ कर online ही website या blog बना कर पैसे कमाना शुरू कर देते.
इसमें कोई शक नहीं आप online से पैसे कमा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको अच्छी skill और creativity की जरुरत पड़ती है. अगर आपके पास ये है तो आप मेहनत और सब्र से online से बहुत पैसे कमा सकते हैं. online से पैसे कमाने के लिए आपको किसी एक चीज़ पर expert होना बहुत जरुरी है जैसे internet का सही तरीके से इस्तेमाल करने का ज्ञान होना चाहिए, web design के बारे में पता होना चाहिए, English भासा में पढने और लिखने में महारथ हासील होना चाहिए. इन सभी चीजों के बारे में आपको पूरी तरह से ज्ञान है तो आपके लिए online से पैसे कमाना ज्यादा मुश्किल काम नहीं.
अगर आपने आधी अधूरी ज्ञान से ही online पैसे कमाना शुरू कर दिया तो आप ज्यादा दिन इस रास्ते पर टिक नहीं पाएंगे. मै बस इतना ही बताना चाहता हूँ की online से पैसे कमाना कोई आसान काम नहीं इसके लिए आपके पास हुनर, जानकारी और सब्र होना चाहिए. आसा करता हूँ के आप समझ गए होंगे के में क्या समझाना चाहता था. अगर आप किसी article को पढ़ कर इसी रास्ते पे चल पड़े है तो अभी भी समय है, यहाँ रुक जाईये. अगर आपके पास proper knowledge है, तभी आगे बढे; क्यूँ की समय कभी किसी के लिए नहीं रुकता.

एक टिप्पणी भेजें