Best Top 10 Free PC Software Application Programs Windows 2018

Best PC Software - इस post में computer के ऐसे Free PC Software application programs की बात करेंगे जो Windows Operating System के लिए बहुत जरुरी है.

Best PC Software

Best PC Software – सही Software और Operating System का सम्मलेन ही अच्छा Computer User Interface देता है. कंप्यूटर इस्तेमाल करने वालो के लिए जरुरी है की वे सही और बेहतर सॉफ्टवेर का चयन करे. इस पोस्ट में आप कंप्यूटर से जुड़े कुछ ऐसे Free PC Software application programs जो की Windows Operating System के लिए है, के बारे में जान सकते है जो आपके Windows के अनुभव को और बेहतरीन बना देंगे


Best Free PC Software

# 1 VLC Media Player :

VLC Media Player
VLC Media Player

VLC कंप्यूटर के लिए सबसे जानामाना और सबसे भरोसेमंद Media Player है. लगभग सभी कंप्यूटर में ये Software जरुर पाया जाता है. ये सॉफ्टवेर काफी लंबे समय से सभी कंप्यूटर Users का पसंदीदा सॉफ्टवेर रहा है क्योकि इसके Feature और Audio, Video क्वालिटी अन्य सभी तरह के Media सॉफ्टवेर से हमेशा अच्छी रही है


# 2 Windows Defender / Microsoft Security Essentials :

Windows Defender / Microsoft Security Essentials
Windows Defender / Microsoft Security Essentials

Free Antivirus के तौर पर Microsoft का Windows Defender काफी Popular रहा है, ये आपके कंप्यूटर को Virus से हमेशा सुरक्षित बनाए रखता है, आपको बस इसे regular update करना होता है. Windows Defender को Microsoft Security Essentials नाम से भी जाना जाता है

माइक्रोसॉफ्ट ने Windows 8 और उसके बाद के सभी वर्ज़नो में जैसे Windows 8.1 या Windows 10 में पहले से ही Windows Defender को Install कर दिया है, उसे बस अपडेट करके आप इस्तेमाल कर सकते है

Windows 7 या उससे पुराने वर्जन में यूजर को Microsoft Security Essentials डाउनलोड करके इनस्टॉल करना पड़ता है


# 3 MBAM ( Malware Bytes Anti Malware ) :

Malware Bytes Anti Malware
Malware Bytes Anti Malware

ये Antivirus के साथ काम करने वाला Free Anti Malware सॉफ्टवेर प्रोग्राम है. इसका इस्तेमाल इसलिए किया जाता है की कुछ ऐसे Virus होते है जिनको Antivirus नहीं पकड़ पाता, ये Anti Malware प्रोग्राम उन्हें आसानी से पकड़ लेता है. इसके Free और Premium दोनों version है जिनको आप अपनी जरुरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते है


# 4 Google Chrome And Mozilla Firefox :

Google Chrome And Mozilla Firefox
Google Chrome And Mozilla Firefox

Internet का इस्तेमाल करने के लिए ये सबसे अच्छा Browser है. वैसे तो Windows में पहले से Internet Explorer इनस्टॉल होता है, लेकिन वो आजकल की website को पूरी तरह support नहीं कर पाता

Google Chrome के अलावा Mozilla Firefox भी काफी famous web browser है. Mozilla Firefox की खासियत है उसकी पर्सनल Customization Setting, जो इसे काफी user friendly बनाती है. Google Chrome की google account synchronization इसे काफी यूनिक बनाती है


# 5 Google Drive For PC :

Google Drive For PC
Google Drive For PC

अपने Computer में Data का backup लेने के लिए Google Drive से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता, बैकअप के साथ ये data share की भी सुविधा देता है. इसमें account बनाने पर आपको सीधे 15 GB free storage मिलती है, जिसका इस्तेमाल आप अपनी data files का backup बनाने में कर सकते है और साथ ही पूरी दुनिया के साथ share भी कर सकते है

जिस भी file या folder का आप backup लेना चाहते है उसे गूगल ड्राइव के फोल्डर में copy कर दे. इसकी एक और खासियत ये है की आप चाहें तो file को पूरी तरह private रख सकते हैं, आप चाहें तो उसे सिर्फ किसी एक व्यक्ति अथवा समूह के साथ share कर सकते हैं, इसके latest feature में नया विकल्प ये भी है की फाइल केवल वही देख पायें जिनके पास link हो. इसके अलावा आप अपनी फाइल को public access level पर भी upload कर सकते है, यानी कोई भी इसे देख और download कर सकता है


# 6 Caesium Image Compressor:

Caesium Image Compressor
Caesium Image Compressor

इस software का इस्तेमाल image के size को कम करने के लिए किया जाता है. इससे image की quality पर कोई असर नहीं पड़ता और उसका size 90 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है. ये सॉफ्टवेर compression के लिए ” Lossless Compression ” मेथड का इस्तेमाल करता है, जिसमे इमेज की साइज़ भी कम हो जाती है और उसकी क्वालिटी पर भी कोई इफ़ेक्ट नहीं पड़ता है


# 7 File Optimizer :

File Optimizer
File Optimizer

Caesium और File Optimizer में एक ही प्रमुख अंतर है, Caesium जहाँ सिर्फ image के size को घटाता है वही File Optimizer से Images, PDF, Zip, MP3, EXE, HTML, CSS के अलावा और भी बहुत तरह की file format को compress किया जा सकता है


# 8 7(Seven) Zip :

7(Seven) Zip
7(Seven) Zip

ये Data Files को Compress व Extract करने का free programm है. इसकी सहायता से 7z, XZ, BZIP2, GZIP, TAR, ZIP,AR, ARJ, CAB, CHM, CPIO, CramFS, DMG, EXT, FAT, GPT, HFS, IHEX, ISO, LZH, LZMA, MBR, MSI, NSIS, NTFS, QCOW2, RAR, RPM, SquashFS, UDF, UEFI, VDI, VHD, VMDK, WIM, XAR and Z. and WIM इतनी तरह की files को Compress व Extract कर सकते हैं

अगर किसी फाइल को Extract करने में दिक्कत आ रही हो तो बस 7 Zip को download करके install कीजिए और उसके बाद फाइल पर Right Click करके Extract पर क्लिक दीजिये


# 9 Notepad ++ :

Notepad ++
Notepad ++

वैसे तो windows में पहले से Notepad के रूप Text Editor होता है, मगर उसके feature काफी simple होते है. जबकि Notepad ++ में काफी advance feature होते है जो normal user से लेकर Programmers और coding करने वालों अभी के लिए perfect है. Text Editing से रिलेटेड कोई भी काम इसमें बहोत ही आसानी से किया जा सकता है


# 10 CCleaner :

CCleaner
CCleaner

इस software का इस्तेमाल computer से Temporary Files, Internet History आदि delete करने व आपकी Privacy को Erase करने के लिए किया जाता है. लगभग सभी computer users इसका इस्तेमाल करते है

Labels:

एक टिप्पणी भेजें

?????? ??????

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget