नमस्कार दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते हैं कि 21 जुलाई 2017 को जिओ ने अपना फीचर फ़ोन The Jio Phone को लांच कर दिया है. तो अब आपके मन The Jio Phone से संबंधित बहुत सारे सवाल होंगे.
जैसे कि ...
- The Jio Phone का दाम क्या है?
- The Jio Phone कहाँ मिलेगा और कब से मिलेगा ?
- The Jio Phone के साथ नया ऑफर क्या है?
तो इस में हम इन सभी सवालो के बारे में बात करेगें, और उम्मीद है की आपको आपके सवालो के जवाब मिल जाएगें.
तो आइये जानते हैं The Jio Phone के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में
The Jio Phone क्या है ?
आपको बता दें की रिलायंस जिओ ने अपना सिम पहले ही निकालकर काफी प्रसिद्ध हो चूका है. और रिलायंस जिओ ने अपने फीचर फ़ोन की जानकारी पहले ही दे रखी थी जिससे आपको इसके बारे में तरह तरह के न्यूज़ मिलते थे.
कोई कहता था कि The Jio Phone मात्र 500 रूपये में मिलेगा तो कोई 1000 और कोई इससे ज्यादा. तो अब आपको बता दें की रिलायंस जिओ ने अपना ये फ़ोन Officially लांच कर दिया है और इसके बारे में सारी जानकारी दे दी है.
जिओ ने अपने फ़ोन के दाम के बारे में भी खुलासा किया है और ये भी बताया है कि ये खरीदने के लिए बाजार में कब से उपलब्ध होगा ?
The Jio Phone का दाम क्या है ?
आपको जानकर हैरानी होगी की The Jio Phone का दाम मात्र 0 रुपया है, यानि की ये बिलकुल फ्री है. तब तो इसे सभी लेना चाहेंगे.लेकिन थोड़ा ठहरिये....जिओ ने इससे बचने के लिए इसके साथ एक नियम लागू किया है.
यानि कि आपको वैसे तो The Jio Phone फ्री में मिलेगा लेकिन इसे लोग दुरुपयोग न करें, इसके लिए जिओ आपसे सिक्यूरिटी मनी के रूप में 1500 रूपये जमा लेगा.
लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आपको ये फ़ोन 1500 रूपये में मिलेगा.
आपको बता दें की ये 1500 रूपये आपको जिओ के द्वारा 3 साल, यानि की 36 महीने बाद आपको वापस लौटा दिया जायेगा. इस प्रकार आपका 1500 पुरे तीन साल के लिए जिओ के पास जमा रहेगा और इसके बाद ये 1500 वापस आपके पास आ जायेगा.
आपका फ़ोन बिलकुल फ्री में आपके पास तीन साल के लिए उपलब्ध होगा.
The Jio Phone के साथ नया ऑफर क्या है ?
अब निश्चित रूप से आप ये जानना चाहते होंगे कि यदि हम ये फ़ोन खरीदते हैं तो क्या हमें इसके साथ कोई ऑफर भी मिलेगा ? तो हाँ, आपको इसके साथ एक शानदार ऑफर मिलेगा जो कि मात्र 153 रूपये का है.
यानि कि आप मात्र 153 रूपये का रिचार्ज करवा के इस फ़ोन फ्री कालिंग, SMS तथा डाटा का उपयोग कर सकते हैं.
वैसे बताया ये जा रहा है कि आपको सिर्फ डाटा के लिए रिचार्ज करवाना है इस फ़ोन में और इसमें सारे कालिंग फीचर और SMS फ्री होगा लाइफटाइम के लिए.
आपको बता दें कि यदि आप इस फ़ोन में 309 रूपये बाला धन धना धन ऑफर का रिचार्ज करवाते हैं तो आप इसमें चलने वाले विडियो को अपने किसी भी टीवी पर प्रोजेक्ट कर सकते हैं.
मुकेश अम्बानी ने बताया है कि आप इस फ़ोन की सहायता से कम से कम 3 से 4 घंटे तक अपने टीवी पर विडियो देख सकते हैं. इसके साथ ही जिओ के और भी कई ऑफर हैं जो इसके साथ काम करेगा. उन सभी की जानकारी इस पोस्ट में जल्दी ही अपडेट की जाएगी.
वैसे तो जिओ फ़ोन एक फीचर फ़ोन है, लेकिन जिओ इसे एक इंटेलीजेंट फ़ोन कहता है. सीधे शब्दों में कहें तो The Jio Phone न तो साधारण फ़ोन है और न ही स्मार्टफोन.
ये इन दोनों का बिच बाला है जिसकी अपनी अलग खूबियाँ हैं. बताया ये जा रहा है कि आप इसमें रेडियो भी सुन सकते हैं और इसके साथ इसमें चलें बाले विडियो को अपने किसी भी TV पर ( साधारण या स्मार्ट टीवी ) चला सकते हैं.
आपको बता दें कि इसमें कुछ महत्वपूर्ण app जैसे कि Jio TV, Jio Music और भी कई एप्लीकेशन पहले से मौजूद होंगे. अर्थात आप इन सभी का मजा इस फ़ोन में भी उठा सकते हैं.
ये बहुत ही आसानी से आपको आवाज को पकड़ पाता है और उसके अनुसार काम कर पता है. यदि आप इस फ़ोन को किसी को कॉल करने के लिए बोलेंगे तो ये काफी आसानी से उन्हें कॉल लगा देगा.
उसी प्रकार अगर आपको कोई म्यूजिक या विडियो देखना है तो आप इसके लिए भी इसके voice फीचर का उपयोग कर सकते हैं.
इसके साथ ही इसमें एक खास फीचर दिया गया है जिसके अनुसार अगर आप इस फ़ोन 5 नंबर को लगातार दबाते हैं तो ये आपके किसी खास आदमी ( जिसे आप पहले से ऐड करके रखेंगे ) को मेसेज भेज कर आपका लोकेशन भेज देगा.
बताया ये भी गया है कि इसमें जल्द ही आपके लोकल पुलिस स्टेशन को भी ऐड किया जायेगा ताकि आप सुरक्षित रहें. इसके साथ कुछ और भी खूबियाँ हैं जो इस पोस्ट में जल्दी ही अपडेट की जाएगी.
The Jio Phone आप कहाँ से खरीद सकते हैं ?
आपको बता दें कि The Jio Phone को अभी लांच किया गया लेकिन अभी यह बिकने के लिए तैयार नहीं है. लेकिन इसका रिव्यु ऑफर कुछ लोगों को अगस्त में दिया जायेगा ताकि इसे वो लोग टेस्ट कर सकें. ये आम आदमी के लिए सितम्बर के बाद से उपलब्ध होगा.
तो आशा है कि The Jio Phone से संबंधित ये शानदार पोस्ट आपको पसंद आई होगी. इस फ़ोन की शेष जानकारी जल्द ही अपडेट की जा रही है. विशेष जानकारी के लिए आप निचे का विडियो देख सकते हैं

