How To Block Facebook Game Request
नमस्कार दोस्तों, Facebook की लोकप्रियता से हम सभी वाकिफ है. हम सभी जानते हैं कि ये आज कितना प्रसिद्ध हो चूका है जिसपर हम सभी अपना सबसे ज्यादा समय बिताते हैं. इससे संबंधित पिछले पोस्ट “Facebook Videos को Computer में डाउनलोड कैसे करें (How To Download Facebook Videos To Computer In Hindi)” में हमने बताया था कि आप कैसे Facebook Videos को अपने Computer में Download कर सकते हैं और ये काफी लोगों की मदद कर चूका है. इस पोस्ट में हम सीखेंगे कैसे Facebook Game Request Block की जाती है |
इसी कारण हम एक और शानदार Hindi Facebook Tricks लेकर आये हैं जिससे आप इसकी सबसे बड़ी समस्या(Game Requests On Facebook) से छुटकारा पाएंगे. हमें हमेशा किसी न किसी फ्रेंड से Game Requests जैसे कि Candy Crush Saga आदि के आते रहते हैं जो हमें बिलकुल भी पसंद नहीं होता है और हम इससे छुटकारा पाना चाहते हैं.
ऐसी स्थिति में आपको ये पोस्ट “The Simple Way To Block Game Requests On Facebook in Hindi.” काफी लाभदायक साबित होने वाली है.
मैं आपको साधारण से तरीके से बताऊंगा कि आप कैसे Facebook Game Requests को Block कर सकते हैं. ऐसा करने के अनेक तरीके हैं जो मैं आपको बारी बारी से बताने वाला हूँ. या तो आप किसी निश्चित Game को Block कर सकते हैं या फिर किसी Friend को Requests भेजने से या फिर सभी को एक साथ.
किसी ख़ास GAME के REQUESTS को FACEBOOK पर कैसे BLOCK करें.
हम जब Facebook पर होते हैं तो ऐसा नहीं है कि सभी Game Requests अच्छे नहीं लगते वल्कि कुछ Requests ऐसे होते हैं जो गुस्सा दिलाने वाले होते हैं. तो ऐसे में हम किसी खास गेम को Block करना चाहते हैं और आप भी ऐसा ही चाहते हैं तो निचे के Steps को Follow करें.
- अपने Facebook Accounts में लॉग इन करें तथा इसके ऊपर के दायें कोने में स्थित ‘त्रिकोणीय Icon’ पर क्लिक करें और ‘Settings‘ पर क्लिक करें. आप Directly यहाँ क्लिक करके Settings में जा सकते हैं.
- इस प्रकार एक नया पेज खुल जायेगा जो बिलकुल निचे के जैसा दिखेगा. अब यहाँ पर आप ‘Blocking Tab‘ पर क्लिक करें जो आपके पेज के बाएं साइड में होता है.
- आपके सामने जो पेज होगा उसका नाम है ‘Manage Blocking‘. अब इसके निचे जाने पर आपको ‘Block Apps‘ का आप्शन दिखाई देगा. सहायता के लिए निचे का Figure देखें.
- इस Box में आप उस खास गेम का नाम लिखें जिसे आप ब्लाक करना चाहते हैं. उदहारण के लिए मैं Candy Crush Saga को ब्लाक करना चाहता हूँ तो मैं वहा पर इसका कुछ पहला कुछ लेटर (Candy) लिखूंगा जिसके बाद इसका पूरा नाम आ जायेगा. अब इस पर क्लिक कर दें.
ऐसा करने के बाद आपको उस App या Game से भविष्य में कोई Requests या Notifications नहीं आएगा. अब आप उस गेम से बिलकुल आजाद हैं .
किसी खास FRIEND को GAME REQUESTS भेजने से कैसे BLOCK करें.
अब हमें कभी कभी किसी फ्रेंड से काफी ज्यादा Requests आती है पर बाकि सब ठीक होता है ऐसे में हम चाहते हैं कि सिर्फ उसको ब्लाक किया जाये. यहाँ पर ध्यान रखें कि आप उस फ्रेंड को पूरी तरह से Block नहीं करते वल्कि Facebook पर Game Requests भेजने से ब्लाक करते हैं.
- पिछले Steps को Follow करते हुए Settings > Blocking > Manage Blocking पर जाएँ.
- अब निचे जाकर ‘Block Invites From‘ खोजें. सहायता के लिए निचे का Figure देखें.
- आपको उस बॉक्स में उस फ्रेंड का नाम लिखें जिसे आप Game Requests भेजने से ब्लाक करना चाहते हैं. अब उस फ्रेंड का नाम आपने पर उस पर क्लिक कर दें और अब से आपको कोई भी Game Requests नहीं भेज पायेगा.
सभी Invites को Facebook पर एक साथ Ignore करें.
अब अगर आप पहले भेजे गए Game Requests को Ignore करना चाहते हैं तो निचे के Steps को Follow करें.- आप Game Activity Tab पर क्लिक करें ताकि आपके सभी Invites तथा Requests पता चल जाये.
- अब यहाँ पर अगर आप सभी को एक साथ Ignore करना चाहते हैं तो ऊपर के दायें में स्थित ‘Ignore All‘ पर क्लिक करें.
- अगर आप बारी बारी से चुन कर Ignore करना चाहते हैं तो ‘X’ बाले आप्शन पर क्लिक करें.
तो दोस्तों, इस आसान से Facebook Tricks के द्वारा आप काफी आसानी से अपने Facebook पर बेवजह आने बाली Game Requests को Block कर सकते हैं.
आपको ये पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें, Sharing Button पोस्ट के निचे है.






एक टिप्पणी भेजें