Undeletable Folder Windows – जाने कैसे बनाए ना डिलीट होने वाला फोल्डर

undeletable-folder | windows | how-to | hindi-tips-tricks

Undeletable Folder Windows – सोचिए आपको ऐसा फोल्डर बनाना आता हो जिसमे आपकी कुछ फाइल्स या दुसरे फोल्डर पड़े हो और अगर कोई उसे डिलीट करना चाहे तो वो उसे डिलीट ना कर पाए जब तक की आप उस फोल्डर को डिलीट करने की कमांड नहीं देते |



इस trick से आप अपने दोस्तों पर तो इम्प्रैशन बना ही सकते है साथ ही अपने किसी Important या valuable डाटा को भी सुरक्षित कर सकते है, क्योकि कई बार गलती से हम अपना कोई जरुरी डाटा फोल्डर डिलीट कर देते है, और उससे आपको काफी परेशानी होती है |



HOW TO CREATE UNDELETABLE FOLDER IN WINDOWS

Step 1 - CMD या Command Prompt को खोलिए (Start पर जाकर सर्च बार में CMD टाइप करे)



Step 2 - दुसरे स्टेप में आपको ये ध्यान रखना है की आपको फोल्डर बनाने के लिए root directory ( C ड्राइव या जिस ड्राइव में आपने अपना विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम इनस्टॉल किया हुआ है) को नहीं चुनना है, यानि दूसरी ड्राइव जैसे D, E, F या G में से आप किसी को फोल्डर बनाने के लिए चुन सकते है |CMD खुलने के बाद उसमे E: टाइप करके Enter दबाए |


Step 3 - अब आगे md con\ लिखकर Enter दबाए | (यहाँ MD का मतलब Make Directory है)


बस हो गया, अब E ड्राइव में con नाम से एक फोल्डर बन चूका होगा, आप E ड्राइव को खोलकर चेक कर सकते है | अगर आपको फोल्डर मिल जाता है तो मतलब आपका काम हो चूका है, अब आपको चेक करना है क्या सच में ये फोल्डर डिलीट नहीं होता है जैसा की इस पोस्ट के टाइटल में बताया गया है |

आप इस फोल्डर में दुसरे फोल्डर या music files को डालकर फिर उसे डिलीट करके भी देख सकते है | अगर ये फिर भी डिलीट नहीं हो तो मतलब ये आपके कंप्यूटर पर सही से काम कर रहा है |







अब इस UNDELETABLE फोल्डर को DELETE कैसे करे ? तो ये STEPS फॉलो करे

दोबारा CMD खोलकर E: टाइप करके Enter दबाए फिर टाइप करे rd con\ और Enter दबाए (यहाँ rd का मतलब Remove Directory है)


आपकी फाइल अब डिलीट हो चुकी है, आपको बस इतना ध्यान रखना चाहिए की आप कोई कंप्यूटर एक्सपर्ट हो या नहीं इससे फर्क नहीं पड़ता | आपको अपनी कमांड कोड सही तरीके से टाइप करना चाहिए, क्योकि ये सबसे जरुरी काम है | अगर आपने गलत कोड टाइप किया तो आपका कोड काम नहीं करेगा |

अगर आप और भी किसी trick के बारे में जानना चाहते है तो हमें कमेंट करके बताए |

एक टिप्पणी भेजें

?????? ??????

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget