![]() |
| Process To Know Simcard Owner Name |
यहां हम एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप पता कर सकते हैं कोई भी सिम कार्ड किसके नाम से रजिस्टर है। इसमें आप अपनी सिम के साथ ही दूसरों के सिम के बारे में भी पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऐप डाउनलोड करनी होगी। आपके पास जिस टेलिकॉम कंपनी का नंबर है उसकी ऐप आपको डाउनलोड करनी होगी। आइडिया, एयरटेल, वोडाफोन, डोकोमो सभी की ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं। इन्हें फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। सभी में सिम ओनर का नाम पता करने की प्रॉसेस एकदम एक जैसी है। यहां हम आपको आइडिया नंबर के सिम ओनर का नंबर पता करने की ट्रिक बता रहे हैं।
क्या है इस्तेमाल
- कई बार हमें खुद ही पता नहीं होता कि हमारी सिम किसके नाम से रजिस्टर है। हमने किसके नाम पर सिम ली थी। ऐसे में ये ट्रिक काम की है।
- आजकल फर्जी आइडेंडिटी पर पर सिम इश्यू करने के ढेरों मामले आ रहे हैं ऐसे में हमें जो सिम या नंबर दिया गया है वो हमारे नाम पर है या नहीं वो भी हम इससे पता कर सकते हैं।
नोट- इस ट्रिक से दो टेलिकॉम कंपनियों बीएसएनएल और एयरसेल की सिम की जानकारी नहीं निकाली जा सकती।




एक टिप्पणी भेजें