क्या आप जानना चाहते है Google AdSense क्या है ?, ये कैसे काम करता है और Google AdSense से पैसे कैसे कमाते है ? तो ये पोस्ट बिल्कुल आपके लिए ही है. नमस्कार दोस्तों – स्वागत है आपका simplegyan.com में. आज की इस पोस्ट में हम Basic से जानेंगे की Google AdSense क्या होता है, कैसे काम करता है और आप इससे पैसे कैसे कमा सकते है. तो चलिए दोस्तों करते है शुरू –
What is Google AdSense ? | गूगल एडसेंस क्या है ?
Google AdSense दरअसल गूगल कंपनी का एक product है जिसकी सहायता से आप अपने Blog, Website या YouTube Channel पर Add या कहे विज्ञापन लगाकर उससे पैसे कमा सकते है, अंग्रेजी भाषा में इसे अपने Blog, Website या YouTube Channel को Monetize करना भी कहते है |
How Does Google AdSense Work ? | गूगल ऐडसेंस कैसे काम करता है ?
इसे आपको थोडा विस्तार से समझना पड़ेगा इसलिए थोडा ध्यान से समझे. मान लीजिए आपका कोई Blog, Website या YouTube Channel है तो आपको कहा जायेगा Publisher यानि प्रकाशक और जो लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करके आपके Blog, Website या YouTube Channel पर आते है या उसे अपने Mobile या Computer पर चलाते है उसे कहा जाता है Traffic.
अब बात करते है Advertiser की – ये वो लोग होते है जिनके Add या विज्ञापन आपके Blog, Website या YouTube Channel पर Google AdSense द्वारा दिखाए जाते है. Advertiser आपके Traffic का इस्तेमाल करके लोगो तक अपने Product या Service की जानकारी पहुचाना चाहते है ताकि लोग उनके Product या Service का इस्तेमाल करे.
Advertiser द्वारा Google AdSense को Add या विज्ञापन दिखाने के लिए पैसे देता है, अब AdSense उन पैसो में से अपने लिए कुछ हिस्सा काटकर बाकी का पैसा या Add Revenue अपने Publisher यानि आपको दे देता है.
इसे एक उदाहरण से समझते है – अगर Advertiser द्वारा Google AdSense को किसी Add या विज्ञापन को 1000 बार किसी Blog, Website या YouTube Channel पर 3$ देता है. उस 3$ में से Google AdSense अपना एक Cut या हिस्सा ले लेता है, यहाँ हम मान लेते है 3$ में से 1.2$ Google AdSense अपने पास रख लेता है और बाकि के 1.8$ आपको यानि Publisher को देता है
ये उदाहरण केवल आपको समझाने के लिए था जबकि असलियत में Advertiser द्वारा Google AdSense को Add या विज्ञापन दिखाने के कितने पैसे देता है ये बहोत सारी चीजों पर निर्भर करता है, जैसे की वो Blog, Website या YouTube Channel किसी देश या Country में है, उसका Topic (विषय) क्या है और इसके अलावा Add या विज्ञापन की दरें कभी भी Fix नहीं होती, ये बदलती रहती है.
AdSense द्वारा भी Add Revenue के रूप में आपको कितना पैसा दिया जाता है ये भी एक अनुमान या guess ही है, इसकी एक रेंज होती है. लेकिन हम Google की माने तो Advertiser द्वारा दिए गए पैसे का ज्यादा हिस्सा या Percentage आपको यानि Publisher को ही मिलता है बजाय Google के.
Advertisers कुछ चीजों को ध्यान में रखकर Add या विज्ञापन दिखाने के पैसे देते है जैसे – पहला आपकी Website किस तरह के Traffic को आकर्षित करती है – उदाहरण के लिए Online-Shopping, Education, या Fashion अलग-अलग Field के लोग, दूसरा आपकी Website किस बारे में है और तीसरा आपकी Website पर कितना Traffic आ रहा है.
Is Google AdSense Free ? | क्या Google AdSense मुफ्त है ?
काफी लोगो के मन में ये सवाल रहता है की क्या Google AdSense को इस्तेमाल करने के लिए कोई पैसा देना पड़ता है ? तो बता दें की Google AdSense को अपने Blog, Website या YouTube Channel से जोड़कर पैसे कमाना बिलकुल मुफ्त है. इसके लिए आपको Google या किसी भी और को पैसे नहीं देने होते. यहाँ केवल Google ही आपको Advertisers से मिलने वाले पैसो में से आपको आपका हिस्सा देता है.
Some Important Things | कुछ जरुरी बाते
ये जरुरी नहीं की हर कोई अपने Blog, Website या YouTube Channel पर Add या विज्ञापन लगा पाए. इसके लिए कुछ चीज़े जरुरी है – जैसे आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए, आपकी Blog, Website या YouTube Channel का Traffic और Content यानि उनके अंदर आपने क्या लिखा या डाला है दोनों Google Adsense की Terms और Conditions को संतुष्ट करनी चाहिए या उसके अनुसार होनी चाहिए.
अभी तक हमने Google AdSense के Basics के बारे में जान लिया है ये क्या होता है, आगे में अपनी आने वाली पोस्ट में आपको इससे जुड़े दुसरे Topics के बारे में बताऊंगा जिनके लिंक मेने नीचे दिए हुए है
- Google AdSense पर नया Account या खाता कैसे बनाए | How Open a New Account on Google AdSense
- YouTube से AdSense के जरिए पैसे कैसे कमाए जाते है | How Earn Money From YouTube through AdSense
- Google AdSense से भुगतान या Payment कब और कैसे मिलेगा | How and When I Will Be Paid by AdSense
आपको मेरी ये पोस्ट कैसी लगी? और अगर आपके मन में किसी भी तरह का सवाल या सुझाव हो तो हमें नीचे Comment Box में कमेंट करके जरुर बताए, धन्यवाद !

एक टिप्पणी भेजें