अगर आप एक प्रोफेशनल blogger बनना चाहते है तो ये पोस्ट आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है. शुरुआत में काफी ब्लॉगर इस बात को लेकर उलझन में रहते है की उन्हें शुरू में ही अपने ब्लॉग या website को monetize (यानि Google AdSense या फिर किसी भी और ad platform से Ad लगाकर पैसे कमाना) करना चाहिए या नहीं ?
पहले बात करते है monetize नहीं करने के कारणों के बारे में – इसका एक कारण ये हो सकता है कि हम अपने blog को इस कारण monetize नहीं करते क्योंकि हम readers के सामने अपनी image अच्छी रखना चाहते हैं या फिर हमें इस बात का डर होता है कि हमारे readers हमारे बारे में क्या सोचेंगे.
उनका मानना होता है की ये एक नया blog है और यदि मैं इस पर ad डालूँगा तो लोगो को लगेगा कि मैं पैसों के लिए blogging कर रहा हूँ. और सोचते है की मैं इसे तब monetize करूँगा जब मेरे blog पर बढ़िया ट्रैफिक होगा
इसका एक जवाब ये हो सकता है की अपने blog को monetize करने के लिए इंतज़ार ही क्यों करें? अपने blog से पैसे कमाने की बात आपको कोई कम passionate blogger नहीं बना देती या फिर एक लालची blogger नहीं बना देती. बल्कि ये तो आपके किसी passion से पैसे कमाने का एक बढ़िया मौका है, हो सकता है इससे आप अपने ब्लॉग को पहले से और भी बेहतर बना पाएं. सही है या नहीं ?
अगर आप ब्लॉग लिखते है और उस blog को monetize किया जा सकता है तो आपको उसे जरुर monetize करना चाहिए, फिर चाहे उससे आपकी मासिक कमाई $10 या $100 तक ही क्यों ना हो, ये चीज़ आपके ब्लॉग लिखने के पैशन को और भी अधिक बढ़ाएगी क्योकि आप वो चीज़ कर रहें है जो की आपको पसंद है और इसमें आपको काफी मज़ा भी आएगा.
Advertisements से मतलब और अपने blog पर advertise क्यों करना चाहिए?
कोई भी advertisement जो आपके ब्लॉग पर दिखाई देती है, हमेशा आपके ब्लॉग के content यानी उसमे किस बारे में लिखा गया है से related होते है. उदाहरण के लिए अगर आप किसी ब्यूटी प्रोडक्ट या किसी tech product का review अपने ब्लॉग में लिखते है तो advertisement में भी उसी तरह के या उससे मिलते जुलते product दिखेंगे, जिन्हें शायद आपके readers इस्तेमाल करना चाहते है. इससे ये बात पता चलती है की उन्हें आपके इस niche या पोस्ट को पढने में interest जरुर है
इसलिए कोई भी advertisement जो कि आपके content से related होती है, sidebar में हो, चाहे header में या फिर और कहीं भी हो, तो ये आपके readers को एक जगह provide कर करवाती हैं, जहाँ कि वह ऐसे product या service के बारे में जान रहें है जिन्हें खरीदने में शायद वे interested हों.
यदि आप blogging में पूरी तरह interested है तो अपने blog को monetize करने का कोई भी समय सही या गलत नहीं है. Blog को monetize करने के बारे में आशंकित होने का एक कारण ये भी हो सकता है की आप खुद ही अपने blog की लिखी हुयी चीज़ों के बारे में असमंजस में है. ब्लॉग से long टर्म में अच्छा पैसा कमाने के दो चीज़े और बताना चाहूँगा की अपने blog में adsense ads को place करने के लिए एक page पर दो या तीन जगह ही बढ़िया रहती है. और दूसरा कम ads = बढ़िया CTR = long टर्म में अच्छे पैसे कमाने की राह
शुरवात में आप अपने AdSense account से blog पर कुछ ads लगाए, जैसे 2 या 3 ad units बस, और इसके साथ अपने ब्लॉग की quality के बारे में भी ध्यान रखें. Blogging में अच्छा career बनाने के लिए जरुरी है की आप अपने readers को बढ़िया information provide करें और overall दूसरी चीजों पर भी ध्यान देते रहें, तो इसका फायदा आपको भविष्य में जरुर मिलने वाला है.
यदि Blogs को monetize को करने को लेकर आपके भी कोई विचार हैं तो कमेंट करके जरुर बताएं और पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया इसे Social Networks जैसे कि Facebook, Google+ और Twitter इत्यादि पर share जरुर करें !
ऐसे ही और informational Posts पढ़ते रहने के लिए और नए blog posts के बारे में Notifications प्राप्त करने के लिए हमारे Subscribe कीजिये. धन्यवाद् !
एक टिप्पणी भेजें