Amazon India Affiliate Program से पैसे कैसे कमाएं ?

amazon-affiliate-marketing | affiliate-marketing | hindi-guide | amazon-india-affiliate-program | earn-online

साल 2015 में Amazon ने अपना Indian Marketplace launch किया और Indian Publishers के लिए associate program launch किया। अपने Indian Marketplace के अंतर्गत Amazon India में Indian marketplace products की wide range बेचते हैं जैसे कि electronics goods, books, mobile phones, Kindle devices और movies। इस पोस्ट में हम सीखने वाले है की आप Amazon के India Affiliate Program से पैसे कैसे कमा सकते है, लेकिन यदि आप affiliate marketing में नयें है तो आपको इसके basics को समझने के लिए हमारी ये guide ज़रूर पढ़नी चाहिए।



Amazon.in affiliate program के तहत Indian affiliates को उनकी हर sale पर commissions pay कर रहें हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, वह consumer electronics पर 5% commission और Kindle devices को मिलाकर और सभी devices पर 10% तक commission pay कर रहें हैं।

Amazon Affiliate Program से पैसे कैसे कमाए जाते है ?

जिन लोगो ने पहले Amazon Affiliate Program के साथ काम किया होगा, उनको ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा । लेकिन जिन्होंने पहले इसे use नहीं किया, तो उनके लिए कुछ quick points है जिनकी सहायता से आपको इसके साथ शुरुआत करने में काफी मदद मिलेगी । 

इसके लिए सबसे पहले, Amazon India के associate page पर जाकर और अपने Amazon India account का इस्तेमाल करके sign in करना होगा। यदि Amazon India account नहीं बनाया है, तो इन 3 simple steps को फॉलो करके free में अकाउंट बना सकते है

  • Amazon Indian Affiliate Program पर एक account बनायें।
  • वहां अपनी Account information, payment details भी डाले।
  • साथ ही अपनी Website की details भी fill करें।

यहाँ अपनी कमाई को पेमेंट के तौर पर लेने के लिए आपको आपका PAN card number भी enter करना पड़ेगा। आपको बता दें की Amazon.in के affiliate program की सबसे अच्छी बात है कि यदि कोई buyer आपका affiliate link follow करके Amazon India की site पर जाता है और वहां पर यदि आपके दिए हुए Product को ना खरीद कर किसी दुसरे product को खरीदता है, तब भी आपको उसके लिए commission मिलेगा । इसमें आप किसी एक product के लिए और अलग-अलग Products के widgets भी बना सकते हैं और उसे अपने blog या website के sidebar पर उसे लगा सकते हैं।

इस program से जुडी कुछ दूसरी जरुरी details हैं:


  • 2500 (INR 2500) रु या इससे ज्यादा की कमाई होने पर ही आपको monthly पेमेंट मिलेगा
  • हर महीने की Payment महीना ख़त्म होने के लगभग 60 दिन के बाद दी जाती है।
  • आपको returned goods यानी बेचा हुआ प्रोडक्ट return होने पर पैसे नहीं दिए जाएंगे। यदि आपके affiliate link से sale किया गया कोई प्रोडक्ट वापस return कर दिया जाता है तो इस वजह से आपको आपके account में negative balance दिख सकता है।
  • यदि आपने खुद अपने affiliate link को use करके product को ख़रीदा तो आपको उसके लिए कोई पैसा नहीं मिलेगा 


Indian Traffic वाले bloggers के लिए ये one of the best Indian Affiliate Program है। अपनी वेबसाइट से Adsense के अलावा, Amazon Affiliate Program से passive income बनाने का बढ़िया तरीका है।

आशा है आपको ये शानदार पोस्ट पसंद आई होगी. इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें, Sharing Button पोस्ट के निचे है. यदि आपका कोई सवाल, सुझाव हो तो कमेंट करके जरुर बताएं | यदि आपको मेरी ये post अच्छी लगी हो तो कृपया इसे share जरुर करें।

एक टिप्पणी भेजें

?????? ??????

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget