Google AdSense से भुगतान या Payment कब और कैसे मिलेगा
नमस्कार दोस्तों, पिछली पोस्ट Google AdSense क्या है ? जानिये सबकुछ Basic से में हमने Google Adsense के Basic के बारे में विस्तार से जाना था. इस पोस्ट में हम बात करेंगे की कब और कैसे आपको Google AdSense के जरिए भुगतान या Payment मिलेगा.
अगर आपने हाल ही में Google AdSense पर अकाउंट बनाया है और आप जानना चाहते है आपको भुगतान या Payment कब और कैसे मिलेगा तो उसके लिए कुछ चीजों का होना जरुरी है जो में नीचे बता रहा हूँ
- सबसे पहली जरुरी Conditon है की भुगतान या Payment के लिए पहले आपको अपना Google AdSense Account वेरीफाई करवाना होता है, उसके लिए गूगल आपके दिए Address पर पोस्ट के जरिए स्पेशल वेरीफीकेशन कोड भेजता है. वो कोड तभी आपके एड्रेस पर भेजा जाता है जब आपके Google AdSense Account में कम से कम 10 डॉलर का बैलेंस हो जाता है. 10 डॉलर का बैलेंस होते ही गूगल स्वत ही वो कोड आपके Address पर पोस्ट कर देता है.
- दूसरी जरुरी Condition है की गूगल से पेमेंट अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए आपके Google AdSense Account में कम से कम 100 डॉलर का बैलेंस होना चाहिए, उससे पहले आप पेमेंट अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर नहीं कर सकते.
- पहले गूगल चेक के द्वारा भुगतान करता था, लेकिन अब गूगल द्वारा Bank Wire Transfer के जरिए सीधे आपके अकाउंट में पेमेंट ट्रांसफर कर दिया जाता है
- Bank Wire Transfer से पेमेंट लेने के लिए आपको अपने बैंक अकाउंट की कुछ बेसिक जानकारी जैसे – आपका नाम, बैंक का नाम और स्विफ्ट कोड को Google AdSense Account में देनी होती है. साथ ही आपको बता दें आप गूगल एडसेंस की पेमेंट लेने के लिए अपना खुद का या किसी और का भी बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते है
Payment कब मिलेगी ?
यहाँ में आपको सीधे-सीधे बता दूँ गूगल एडसेंस की पेमेंट आपको एक महीने की देरी से मिलती है, जैसे की अगर जनवरी महीने में आपके 100 डॉलर हो गए तो फ़रवरी महीने की 20 से 22 तारीख तक आपके पास गूगल से ईमेल आ जायेगा जिसमे लिखा होगा की Your Payment is sent by Google, Please Check your Bank Account or Google Adsense Account. यानि गूगल ने आपकी पेमेंट भेज दी है और आप अपने बैंक अकाउंट या गूगल एडसेंस अकाउंट को चैक करें.
यहाँ बता दें की गूगल के द्वारा तो आपकी पेमेंट रिलीज़ करने का मेल तो आपको 22 तारीख को मिल जाता है, लेकिन क्योकि ये पेमेंट U.S.A से इंडिया में भेजा जाता है. इंडिया में ये सबसे पहले Delhi में आता है और इसके बाद इसे पुरे इंडिया में सभी को send किया जाता है. इस पूरी प्रोसेस में एक हफ्ते तक का समय लग सकता है. इसलिए अगर आपके पास 22 तारीख को मेल आ जाए और आप सोचने लगें की आपके बैंक अकाउंट में तो पैसे आए ही नहीं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आपको एक week यानि लगभग 27 या 28 तक आपकी पेमेंट आपके बैंक अकाउंट में मिल जाएगी, हो सकता है आपको इससे थोड़ी जल्दी भी पेमेंट मिल जाए.
यही प्रोसेस बाकि के महीनो के लिए होती है, यानि अगर हर महीने आपके Google AdSense पर 100 डॉलर या इससे ज्यादा का बैलेंस हो जाता है तो आपको वो पेमेंट अगले महीने की 22 से 28 तारीख तक आपके बैंक अकाउंट में मिल जाएगी. अब शायद Google AdSense से पेमेंट लेने संबंधित सारी जानकारी आपको मिल गयी होगी, फिर भी अगर आपको कोई डाउट या परेशानी हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते है







