नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम आपको ऐसे 7 Computer Keyboard Shortcuts के बारे में बताएँगे | जिनके बारे में आपको जरुर पता होना चाहिए | इन 7 Keyboard Shortcuts को सीखकर आप बड़ी ही आसानी से अपने Keyboard द्वारा बहुत से काम कर पाएँगे | तो दोस्तों यदि आप उन 7 Computer Keyboard Shortcuts के बारे में जानना चाहते हैं तो फिर हमारी इस पोस्ट को अंत तक पूरा ध्यान से पढ़ें क्योंकि इसे पढ़ने के बाद आपको कुछ नए Keyboard Shortcuts के बारे में पता चलेगा |
आप हमारी इससे पहले की पोस्ट Top 10 Keyboard Shortcut Keys For Google Chrome Browser और Top 10 Keyboard Shortcut Keys For Mozilla Firefox Browser से भी Google Chrome और Mozilla Firefox Browser के Shortcut Keys को सीख सकते है |
इसके बाद आप इस पोस्ट से Computer Keyboard Shortcuts को सीख सकते है | तो चलिए दोस्तों अब बिना समय बर्बाद ना करते हुए हम आपको उन 7 Keyboard Shortcuts के बारे में बताना शुरू करते हैं |
Top 7 Most Useful Computer Keyboard Shortcuts That You Should Know -
Shortcut Key 1#
WINDOWS + D
Windows + D Keys को एक साथ दबाकर आप कभी भी सीधे अपने Desktop पर पहुँच सकते हैं | यह ज्यादातर इस्तेमाल होने वाला Keyboard Shortcut है |
Shortcut Key 2#
CTRL + HOME & CTRL + END
Ctrl + Home Keys को एक साथ दबाकर आप किसी भी Document की शुरुवात में पहुँच सकते हैं | वहीँ Ctrl + End Keys को एक साथ दबाकर आप किसी भी Document के अंत में पहुँच सकते हैं |
इसके अलावा इन दोनों Shorcut Keys को आप Webpages पर भी ऐसे ही इस्तेमाल कर सकते हैं |
Shortcut Key 3#
ALT + TAB
Alt + Tab Keys को एक साथ दबाकर आप किसी भी Tab में बड़ी ही आसानी से जा सकते हैं | यदि आपने बहुत सारे प्रोग्राम चला रखे हैं, तो आप बिना माउस को छुए हर एक Tab को देख सकते हैं |
Alt + Tab Keys को एक साथ दबाते ही आपको सभी Tab एक साथ स्क्रीन पर दिख जाएँगे |
Shortcut Key 4#
CTRL + INSERT
जिस तरह से दोस्तों Ctrl + C Keys को एक साथ दबाकर किसी भी Text को Copy किया जाता है | ठीक उसी तरह से Ctrl + Insert Keys को एक साथ दबाकर आप कोई भी Text Copy कर सकते हैं |
फिलहाल के लिए दोस्तों ज़्यादातर लोग इस Computer Shortcut Key के बारे में नहीं जानते हैं |
Shortcut Key 5#
SHIFT + INSERT
जिस तरह से दोस्तों Ctrl + V Keys को एक साथ दबाकर किसी भी Copy किए हुए Text को Paste किया जाता है | ठीक उसी तरह से आप Shift + Insert Keys को एक साथ दबाकर भी Copy किए हुए Text को Paste कर सकते हैं |
इस Computer Shortcut Key के बारे में भी ज्यदातर लोग नहीं जानते हैं |
Shortcut Key 6#
WINDOWS + L
Windows + L Keys को एक साथ दबाकर अपने Computer या Laptop को बड़ी ही आसानी से Lock किया जा सकता है |
इस Computer Keyboard Shortcut को भी ज्यादातर लोग इस्तेमाल करते हैं |
Shortcut Key 7#
ALT + F4
Alt + F4 Keys को एक साथ दबाकर आप किसी भी प्रोग्राम को आसानी से बंद कर सकते हैं | साथ ही साथ सारे प्रोग्राम बंद करने के बाद आप इससे अपने Computer या Laptop को Shutdown भी कर सकते हैं |
यहाँ पर दोस्तों आपको एक बात बता दें कि ऊपर दिए गए सारे Shortcut केवल Windows के लिए हैं | इसे आप केवल Windows में ही इस्तेमाल कर सकते हैं, Apple के Mac में नहीं |
तो दोस्तों ऊपर दी गई Shortcut Keys से आप बड़ी ही आसानी से अपने Computer या Laptop में बहुत से काम कर सकते हैं |
उम्मीद करते हैं की आपको हमारी बताई ये - Top 7 Most Useful Computer Keyboard Shortcuts That You Should Know ! समझ आई होंगी
अगर आपको यह Post and Video अच्छा लगा तो लाइक करना ना भूलें। और यदि आप Internet और Computer के बारे में सीखना और जानना चाहते है तो कृपया Facebook k Like बटन में क्लिक करे। Happy Learning
Technology के बारे में रोज कुछ न कुछ नया सीखने के लिए youtube में यहाँ से subscribe करें ==>>








एक टिप्पणी भेजें