Latest Post

Recover Pendrive Corrupted Hidden Data Uisng CMD

Pendrive Data Files Recovery – आजकल Pen Drive यानि Flash Drive सभी लोग इस्तेमाल करते है.इससे Data files को एक Device से दूसरी Device में transfer करना बहुत आसान होता है.लेकिन कई बार Virus या किसी अन्य वजह से आपकी files hidden या corrupt हो जाती है और computer में show ही नहीं होती या फिर कई बार गलती से आपकी data files delete भी हो जाता है.तो इस post में हम इन दोनों समस्याओ के solution यानि data recovery के बारे में बात करेंगे.

Pen Drive में data recovery दो वजहों से की जाती है–

पहला जब Pen Drive में आपकी data files पड़ी हो लेकिन computer में वो show नहीं होती या उनके shortcut बन जाते है.ऐसा Pen Drive में मौजूद Virus, Trojon या Malwares के कारण होता है, क्योकि ये सारी data files को Hidden(छुपा) कर देते है.इसके लिए Commnad Prompt यानि CMD का इस्तेमाल करके data recovery की जा सकती है. दूसरा जब गलती से या किसी कारणवश pen drive का data delete हो गया हो.चूँकि Commnad Prompt यानि CMD से data recovery की कुछ limits(सीमाएं) होती है, इसलिए वो सभी तरह की data loss समस्याओ को solve नहीं कर पाता.तब इसकी जगह Pen Drive File Recovery Software का इस्तेमाल करके data को वापस लाया जाता है.

यहाँ हम इन दोनों techniques को सीखकर जानेगे की इनसे data recover कैसे किया जाता है.


Solution 1 - Command Prompt(CMD) का इस्तेमाल करके Pen Drive से Data Files को Recover करना–

इसका इस्तेमाल ज्यादातर तभी होता है जब आपकी Pen Drive में Shortcut Virus जैसा कोई Virus आ जाए और जिससे आपकी Pen Drive Corrupt या Unreadable हो जाए.इससे Pen Drive में Shortcuts बन जाते है और files hidden हो जाती है और कई बार screen पर message भी दिखाई देता है“ You need to format the disk…”, “The disk is not accessible…”.

इसके लिए इन Steps को follow करके Command Prompt(CMD) में attrib command के जरिए Pen Drive की files को recover कर सकते है–

  1. सबसे पहले आप अपने computer में Check करे की आपने show windows hidden file को off तो नहीं कर रखा– अगर off है तो उसे on कर ले
  2. उसके बाद भी अगर files नहीं दिख रही तो Start Menu में जाकर“ cmd” सर्च करके उसे open करे, जैसा की नीचे image में है
    CMD Pendrive Data Recovery
    CMD Pendrive Data Recovery
  3. अब इसके अंदर आपको नीचे दी हुई command को type करके enter दबाना है
    attrib - h - r - s / s / d G: \ * .*
    attrib Command CMD
    attrib Command CMD
  4. ध्यान रहे यहाँ पर G की जगह आपको अपनी USB Drive के Letter(जैसा की computer में होता है C, D, E, F या G) को लिखना है जिसे आप My Computer में जाकर Pen Drive के Icon पर देख सकते है.
  5. अब केवल 1 से 2 मिनट का इंतज़ार करके Pen Drive को Open करें, जहाँ आपको अपनी files बिना नाम वाले Folder में मिलेगी, इसलिए सारे folders को check करे और अपनी जरुरी Files मिलने पर उसे Copy करके recover कर ले

Solution 2– Pen Drive Data Recovery Software के जरिए Deleted और Formatted Data Files को Recover करना -

जैसा की हमने पहले बताया Data Recovery के लिए सभी जगह CMD का इस्तेमाल नहीं हो सकता, तो उसकी जगह Pen Drive Data Recovery Software का इस्तेमाल होता है जिससे formatted, corrupted या virus से affected Pen Drive में से Delete हो चुकी Photo, Video, Audio और दूसरी सारी File Recovery या Restore किया जा सकता है.

NOTE: ध्यान रखे pendrive से जो files अभी गलती से या कारणवश delete हुई है उसके बाद pendrive में कोई new file save ना करें, क्योकि इससे new data device को overwrite कर सकता है.

  1. सबसे पहले आप iCare Recovery जो की एक free data recovery software है की website पर जाकर इसके Free Edition Software को download करके install कर लें.
  2. अब pendrive को computer से connect करके और iCare Recovery में Deep Scan Option को select करके अपनी pendrive को scan करें. इसमें 30 मिनट से 1 घंटे का समय लग सकता है.
  3. scan complete होने के बाद आप अपनी recover हुई files को देख सकते है और वापस computer में save कर सकते है.

NOTE: क्या करें अगर Pen Drive Computer में Detect ही ना हो ?

अगर आपकी Pen Drive आपके computer में detect ही नहीं हो रही हो तो इन चीजों को एक बार जरुर check करें :

  1. किसी दूसरी Pen Drive को computer में लगाकर देख ले की USB port सही से काम कर रहे है या नहीं, क्योकि कई बार USB port के connectors इतने tight होते है की उससे Pen Drive connect ही नहीं हो पाती
  2. अगर USB port सही है और फिर भी आपकी Pen Drive detect नहीं हो रही तो problem आपकी pendrive में ही है
  3. इसके अलावा आप computer के BIOS में जाकर भी एक बार Pen Drive की permission को check कर लें

Google Plus Kya Hai

Google Plus, नाम शायद आपने पहले कम ही सुना हो या शायद सुना ही ना हो, क्योंकि ज़्यादातर लोग Facebook या Twitter को ही Social Media के तौर पर इस्तेमाल करते है |

इस पोस्ट को बनाने का कारण यही है की आपको Google Plus के कुछ ऐसे feature’s के बारे में बताया जाए जो शायद आपको किसी और Social Network में ना मिले |


Google Plus क्या है ? | What is Google Plus

Google Plus को Google ने ही 15 December 2011 को लांच किया था | Google Plus एक Social Networking Website है, जिसके feature और सुविधाएँ Facebook से मिलती जुलती है, जैसे की - Post, Like, Share, Video Call और Group बनाना आदि

इसका खास फायदा ये है की इससे Google की दूसरी Services जैसे - Gmail, Youtube, Maps, Hangouts, Android आदि को Socialy इस्तेमाल करना और Share करना आसान हो जाता है

इसका इस्तेमाल ज्यादातर professional लोग ही करते है जहाँ आपको professional लोगों की Share की हुई जानकारी आसानी से मिल सकती है – तो चलिए जानते है


Google+ par Account Kaise Banaye | Google Plus अकाउंट कैसे बनाए

इसके लिए www.plus.google.com पर जाकर अपने Gmail Account से Login करके Continue पर Click करें

इसके बाद कुछ Basic Details जैसे Photo, Name, Gender आदि को भरकर Upgrade पर Click करें

Google Plus Account Kaise Banaye
Google Plus Account

अब इसके बाद बरी आती है Google Plus Profile बनाने की


Google Plus Profile कैसे बनाए

क्योंकि आपकी Google Plus Profile को देखकर ही लोग आपको अपने Circle में Add करते है या Friend बनाते है, इसलिए आपका Google Plus Profile अच्छी दिखनी चाहिए

इसके लिए सबसे पहले –

Profile की पूरी details भरें – इसके लिए Steps है

  1. Upper Left Corner में Dropdown पर Click करें और उसमे से Profile को चुने
  2. अब आपकी Profile खुलेगी, जिसमे About पर Click करें
  3. इस About Page पर आपकी पूरी Details होंगी, जिनको Edit पर Click करके आप edit कर सकते है

    Google Plus Profile Edit
    Google Plus Profile Edit

अब Profile और Cover Photo Upload करें

  1. Profile Photo लगाने के लिए आपकी Profile पर Camera Icon पर Click करके Upload करें
  2. Cover Photo के लिए Cover के Bottom Right Corner पर Change Cover button पर Click करके Upload कर सकते है

    Profile Cover Photo Upload
    Profile Cover Photo Upload

Google + पर Post कैसे करें :

Google Plus पर सही तरीके से अपनी Following बढ़ाने के लिए उन Topic पर Post करें जिनके बारे मैं Internet पर जानकारी बहोत कम उपलब्ध हो

Post करने के लिए “Share Whats New” पर Click करें और यहाँ कुछ भी लिख कर या Photos, Videos को डालकर भी अपने विचार Share कर सकते है |

Google Plus Post
Google Plus Post

Tip: यहाँ आप इसकी भी Setting है की आपकी Post किसे दिखनी चाहिए, जैस केवल आपके Friends या फिर सभी लोगो को


Google Plus पर अपनी Following कैसे Increase(बढ़ाएं) करें –

अब कुछ Tips जिससे Google Plus पर आप अपनी Following बढ़ा सकते है

  1. लोगो की सही Post को Share करें: अगर आप लोगो की Post को Share करेंगे तो हो सकता है की वो भी आपकी Post को आगे Share करें, जिससे आपकी Following जरुर बढ़ेगी
  2. Regular Post डाले: Regular से मतलब Week में एक से दो बार Post जरुर करें, जिससे लोगो को आपकी आने वाली Post का इंतज़ार रहे
  3. Image और Video को Add करना: बहोत सी research में पता चला है की आजकल लोग Text के साथ Image या Video होने पर वो कई गुना ज्यादा Share किया जाता है
  4. # Hastags का इस्तेमाल: Hastags के इस्तेमाल से लोग आपकी Post को जल्दी और बेहतर तरीके से ढूंढ पाएंगे
  5. Commnets करके: दुसरो की Post पर सही तर्क से Cooment करके भी आप उन तक अपनी Post पहुंचा सकते है
  6. Share on Other Social Platforms: दुसरे Social Platforms जैसे Facebook, Twitter, Whatsapp पर भी आप अपने Profile को Share कर सकते है

Google Plus Communities क्या है:

जैसे Facebook, Whatsapp में Groups होते है उसी तरह Google Plus में Communities होती है

Google Plus Communities
Google Plus Communities

इसके लिए Community Search का Option दिया हुआ है, जिससे आप अपनी पसंद की Community को Search करके Join कर सकते है

आप चाहे तो आप इसमें अपनी Community भी Create कर सकते है

Simple Gyan की Community को Join करने के लिए यहाँ Click करें


Google Hangouts क्या है?

English में Hangouts का Meaning कुछ Friends का साथ में बात करना होता है, इसी को ध्यान में रखकर Google ने Google Hangouts बनाया, लेकिन ये है क्या?

आजकल सभी Apps जैसे Skype, Facebook, Whatsapp में Video Calling का Option होता है, ठीक वैसे ही Google Hangouts भी एक Video Calling Feature है | लेकिन Google Hangouts की खास बात ये है की इसमें 10 लोग एकसाथ Group में Video Calling का आनंद ले सकते है, जो शायद दूसरी किसी भी App में नहीं मिलता है

Google Hangouts
Google Hangouts

Hangout से आप पुरे World में कहीं से भी अपने Friends के साथ जुडकर उनसे बात कर सकते है

Hangout में Toolbox नाम से एक Feature है जिसमे और भी कमाल के function होते है, जिससे Google Hangouts को इस्तेमाल करने का Experience और भी शानदार हो जाता है


Google Plus Business Pages क्या होते है:

Google Plus में हम Facebook की तरह अपना खुद का Page भी बना सकते है, लेकिन इसका ज्यादतर इस्तेमाल बड़ी Companies अपने Business को promote करने के लिए करती है |

आप यहाँ Click करके अपना Page बना सकते है

Google Plus Business Pages
Google Plus Business Pages

Conclusion

यहाँ हमने Google Plus Kya Hai In Hindi की इस Post में Google Plus की लगभग सभी चीजों के बारे में बात कर ली है, अगर फिर भी आप किसी और चीज़ के बारे में जानना चाहते है तो Comment करके जरुर

VLC Player Windows Features Hindi

VLC Media Player: ये तो हम सभी जानते है की Computer में VLC Media Player अपने सिंपल यूजर इंटरफ़ेस व सभी तरह के audio, video फाइल को आसानी से play करने के Features और Free में उपलब्ध होने के कारण इतना ज्यादा फेमस है, कंप्यूटर या Laptop इस्तेमाल करने वाले लगभग सभी लोग, फिर चाहे वो कोई भी Operating System हो, जैसे - Windows 7, 8.1, 10 या XP, सभी VLC Media Player का ही इस्तेमाल करते है |

लेकिन VLC Player एक बढ़िया प्लेयर होने के साथ कुछ और भी अच्छे Features रखता है ? जिनका उपयोग शायद सभी लोग नहीं करते होंगे या शायद उनको इसके बारे में जानकारी भी नहीं हो | इस पोस्ट में हम VLC Media Player के ऐसे ही कमाल के Features को जानेंगे और सीखेंगे |

यदि Computer में VLC Player नहीं है तो पहले नीचे दिए Link से Download जरुर करें |

VLC Media Player Windows के Features जिनको हर कोई नहीं जानता

आज तक आपने शायद VLC Media Player को केवल videos देखने में काम लिया होगा, लेकिन इसके और भी दुसरे इस्तेमाल हो सकते है


VLC Media Player के Features (In Hindi) जो आप नहीं जानते हैं

सभी Features क्रमवार है और किसी भी Step में सहायता के लिए Comment करके जरुर बताएं

1. VLC Screen Capture (चलते हुए Videos को Record करना)

VLC Screen Capture का मतलब है VLC Media Player में चलते हुए विडियो को रिकॉर्ड करके computer में save कर लेना. इसका फायदा ये है की अगर आपको किसी विडियो का कोई पार्ट अच्छा लगता है और आप चाहते हैं कि आप सिर्फ उस भाग का एक अलग विडियो बना लें तो ऐसा आप VLC Media Player से इसे काफी आसानी से कर सकते हैं |

इसके लिए पहले VLC Player में ऊपर की ओर View पर क्लिक करें और Advanced Controls को चेक कर दें. जैसा की नीचे Image में दिख रहा है |

VLC Screen Capture
VLC Screen Capture

इससे VLC Player में Playing Control Button के ऊपर कुछ और Buttons दिखने लगेंगे, जिन्हें Advanced Controls कहते है, जैसा की नीचे Image में दिख रहा है |

VLC Screen Capture
VLC Screen Capture

इसमें दिख रहे Red Button से रिकॉर्डिंग चालू होती है और उसी Red Button से रिकॉर्डिंग Stop होगी. यानी मान लीजिए 5 मिनट के किसी Video में 1 मिनट 10 सेकंड से लेकर 2 मिनट 30 सेकंड तक का Video आप अलग से Record करके Save करना चाहते हैं तो 1 मिनट 10 सेकंड पर Red Button को दबा दें और जहाँ तक रिकॉर्ड करना चाहते है वहां पर इसी Red Button को फिर से Click कर दें.

आप चाहें तो Red Button की जगह सीधे Shortcut Key ” Shift + R “ दबा कर Recording शुरू कर सकते हैं तथा फिर से ” Shift + R ” दबा कर इसे Stop कर सकते है |

Note: ध्यान रखें कि Record किये गए Video's आपके Default फोल्डर Videos में Save होगा और बाद में आप इसे किसी और Folder में Copy या Move कर सकते हैं |


2. Convert Video File using VLC (वीडियो एक Format से दुसरे में Convert करना)

ये भी VLC का बहुत ही कमाल का Feature है, इससे किसी भी Video Format जैसे ( 3gp, mp4 etc…) को दुसरे Format में सीधे Convert कर सकते है |

इसके लिए Media ऑप्शन में जाकर Convert / Save पर क्लिक करें, जिससे नया Window खुलेगा. आप सीधे Shortcut Key ” CTRL + R ” का भी प्रयोग कर सकते हैं |

Convert Video File using VLC
Convert Video File using VLC

अब जिस Video का Format बदलना हैं उसे Add बटन पर Click करके Add करें और इसके बाद नीचे दिए हुए Convert / Save पर क्लिक करें |

Convert Video File using VLC
Convert Video File using VLC

इससे एक और नया Window खुलेगा. इसमें Settings में उस Format को चुन लें जिसमें Video को बदलना चाहते है और Browse पर क्लिक करके Video Destination को Set करना है |

Convert Video File using VLC
Convert Video File using VLC

अब Start पर क्लिक करें और आपका Video कुछ ही देर में दुसरे Format में Convert हो जायेगा


3. Record Desktop Screen using VLC (अपनी Desktop Screen को रिकॉर्ड करना)

आपने YouTube पर बहोत से video देखें होंगे जिसमे Computer Screen को Record किया जाता है, इससे Computer Screen पर होने वाली सारी Activity एक Video के रूप में Save हो जाती है. वैसे तो Internet पर Desktop Screen को Record करने के लिए बहोत से दुसरे Software हैं, लेकिन VLC Media Player से भी इसे काफी आसानी से किया जा सकता है

इसके लिए Media ऑप्शन में जाकर Open Capture Device पर Click करें.

अब नई खुली Window में Capture Mode के Dropdown मेनू में से Desktop को Select करें.

इसके बाद Frame Rate को अपनी इच्छानुसार रख सकते हैं. 20 से 30 f/s के बीच में ज्यादातर Frame Rate को Set किया जाता है |

इसके बाद निचे स्थित Dropdown Menu “Play” पर Click करके यहाँ Convert को चुनें.

अब यहाँ पर Profile menu में सबसे ऊपर बाले MP4 को सेलेक्ट करें तथा इसके बाद नीचे Destination File के Browse पर क्लिक करके उस फोल्डर को चुनें जहाँ आप विडियो को सेव करके रखना चाहते हैं.

इसके बाद उस video का नाम लिख कर Save पर क्लिक कर दें. तथा इसके बाद Start पर क्लिक कर दें.

अब आप VLC Media Player को Minimize कर दें तथा अब आप इसके बाद अपने कंप्यूटर के Desktop पर जो कुछ भी करेंगे वो सब कुछ Record होता रहेगा.

इसके बाद इसे बंद करने के लिए फिर से VLC Media Player को Maximize करें तथा निचे के Play Button Option में से Stop पर क्लिक कर दें.

इसके बाद आपका बना हुआ Video आपके Folder में save हो जाएगा जिसे आप Play करके देख सकते हैं.


4. Snapshot in VLC (चलते हुए विडियो का स्क्रीनशॉट लेना)

VLC Media Player में किसी भी चलते हुए Video का Screenshot आसानी से ले सकते है.

इसके लिए Shortcut Key ” Shift + S ” का इस्तेमाल करना होता है और Screenshot या Picture आपके कंप्यूटर के डिफ़ॉल्ट फोल्डर Pictures में Save हो जाता है |


5. Record Webcam with VLC (Webcam से वीडियो बनाना)

Computer या Laptop में Webcam का प्रयोग करके Video बनाने और फिर इसे कंप्यूटर में Save करने में भी VLC Media Player का इस्तेमाल हो सकता है.

इससे record किये गए video को YouTube पर upload कर सकते हैं या फिर अपने दोस्तों को भेज सकते हैं.

इसके लिए Media ऑप्शन में जाकर Open Capture Device पर Click करें.

अब Capture Mode के Dropdown मेनू में से DirectShow को Select करें

Record Webcam with VLC
Record Webcam with VLC

अब Video Device Name में अपने Webcam को चुनें तथा इसके बाद Audio Device Name में से अपने Microphone को चुनें.

इसके बाद नीचे Dropdown Menu “Play” पर क्लिक करके Convert को चुनें.

अब यहाँ पर Profile मेनू में सबसे ऊपर बाले MP4 को सेलेक्ट करें तथा इसके बाद नीचे Destination File के Browse पर Click करके उस फोल्डर को चुनें जहाँ आप बने हुए Video को Save करना चाहते है |

इसके बाद उस Video देकर Save पर Click कर दें. तथा इसके बाद Start पर क्लिक कर दें.

अब VLC Media Player आपके Webcam के द्वारा सब कुछ Record करता रहेगा. इसके बाद जब Video complete करना हो तो नीचे के Play Button Option में से Stop पर क्लिक कर दें.

इसके बाद आपका बना हुआ video आपके Folder में save हो जाएगा जिसे आप बाद में Play करके देख सकते हैं.


अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे Share जरुर करें और किसी भी step ने दिक्कत हो तो Comment करके जरुर बताएं

?????? ??????

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget