Latest Post


आजकल काफी लोग ब्लॉगिंग तो करते हैं लेकिन दूसरे ब्लॉगरों को न ही पढ़ते है न उनके ब्लॉग पर कमेंट (अंग्रेजी: Blog comments) करते हैं। कभी गूगल से कुछ सर्च कर लिया, किसी ब्लॉग से कोई जानकारी ले ली लेकिन एक कमेंट करने में परेशानी लगने लगी। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? अगर हाँ तो शायद आपको ब्लॉग कमेंट करने के फ़ायदे नहीं मालूम हैं।

इस आर्टिकल में हम ब्लॉग कमेंट करने के फ़ायदों पर चर्चा करने वाले हैं। ये भी जानेंगे कि ब्लॉग कमेंट न करने पर आपको क्या नुक़सान उठाने पड़ रहे हैं। ब्लॉग कमेंट करने का सीधा संबंध ट्रैफ़िक, एसईओ (Search Engine Optimization) और पर्सनल रिलेशनशिप से होता है। आइए जानें यह संबंध किस तरह का है।




ब्लॉग कमेंट करने से क्या फायदा होता है?

1. बैकलिंक

किसी दूसरे ब्लॉग पर कमेंट करने का सबसे बड़ा फ़ायदा उससे मिलने वाला बैकलिंक होता है। अक्सर नए ब्लॉगर शिक़ायत करते हैं कि उनके ब्लॉग पर सर्च इंजन से ट्रैफ़िक नहीं आ रहा है तो इसका सबसे बड़ा कारण बैकलिंक की कमी होना है। बैकलिंक आपकी साइट को सर्च इंजन में रैंक कराते हैं और इससे डोमेन अथारिटी के साथ-साथ पेज अथारिटी भी बढ़ती है।

इसके अलावा जब आप किसी ब्लॉग पर कमेंट करते हैं तो उसे पढ़ने वाले दूसरे विज़िटर्स को आपके ब्लॉग के बारे में भी जानकारी मिलती है। जिससे उनमें से कई आपके ब्लॉग के पाठक बन जाते हैं।

ब्लॉग कमेंट से मिलने वाले बैकलिंक अक्सर नोफ़ॉलो होते हैं। जिनकी वैल्यू बहुत कम होती है लेकिन फिर भी यह बहुत काम की चीज़ हैं। ब्लॉग कमेंट करने से नए ब्लॉग सर्च इंजन में जल्दी इंडेक्स कर लिए जाते हैं।

2. ब्लॉग ट्रैफ़िक

ब्लॉग का प्रचार करने के लिए कमेंट करने से अच्छा कुछ नहीं है। इससे आने वाला ट्रैफ़िक या तो डायरेक्ट होता है या फिर ऑर्गैनिक होता है। जिसे सर्च इंजन की दृष्टि से अच्छा माना जाता है।

ब्लॉग ट्रैफ़िक बढ़ जाता है जिसकी आपको आज की डेट में सबसे अधिक ज़रूरत है। ब्लॉग कमेंट करने का भी अपना तरीका है। सिर्फ़ बढ़िया, वाह क्या बात है आदि कमेंट करने का कोई मतलब नहीं है। आपको कमेंट कम से कम 50 शब्दों में लिखना चाहिए। जिसमें टॉपिक से सम्बंधित बात ही होगा। अनरगल बात लिखने कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।

आज वर्डप्रेस के साथ-साथ ब्लॉगर में भी थ्रेडेड कमेंट होते हैं। जिसमें आप किसी के प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं या अपने प्रश्न का उत्तर पा सकते हैं।

आज सोशल मीडिया का ज़माना है फ़ेसबुक जैसा बड़ा ब्रांड भी आपको कमेंट बॉक्स ऐड करने की सुविधा देता है। इस पर आने वाले कमेंट से आपकी ब्लॉग पोस्ट फ्री प्रोमोट होती है। साथ ही ब्लॉग के लिए अच्छे सोशल सिगनल्स बनते हैं। एसईओ की दृष्टि से इसका बहुत महत्व है।



कमेंट करने में इन बातों का ध्यान दें –

1. कोशिश करके पहला कमेंट करें
2. कमेंट कम से कम 50 शब्दों में लिखें
3. सुनिश्चित करें कि gravatar.com पर आपकी ईमेल के साथ आपने अपनी फ़ोटो अटैच की है।

कमेंट में अपने नाम की जगह कोई कीवर्ड इस्तेमाल करने से एसईओ की नज़र काफ़ी फायदे हैं। लेकिन बहुत से ब्लॉगर इसे कतई स्वीकार नहीं करेंगे और आपके कमेंट डिलीट कर देंगे। लेकिन अगर आप अपने नाम के साथ कमेंट करते हैं तो वह झट से आपके कमेंट को एप्रूव कर देंगे।

3. सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन

एसईओ के क्या फायदे हैं, हममें से अधिकतर लोग बहुत कुछ जानते हैं। ठीक तरह से ब्लॉग कमेंट करके एसईओ का फायदा लिया जाता है। ऑफ़-साइट एसईओ के लिए कमेंट से बैकलिंक प्राप्त करना अच्छा माना जाता है।

1. कीवर्ड को अपना नाम बनाकर इस्तेमाल करें।
2. डूफ़ॉलो बैकलिंक देने वाले ब्लॉगों की सूची बनाएं।
3. टॉप कमेंटेटर विजेट का प्रयोग करके कमेंट करने वालों को प्रोत्साहित करें।

सिर्फ़ वैल्यू ऐडेड कमेंट ही करें। बेकार अपना समय बर्बाद न करें।



4. आपसी सम्बंध

ब्लॉग कमेंट करके आप दूसरे ब्लॉगर्स के साथ अपने संबंध बेहतर कर सकते हैं। हो सकता है कि यह संबंध बनने थोड़ा समय लगे लेकिन कमेंट मिलने से कौन खुश नहीं होता है। आप किसी को खुश करके देखिए संबंध तो अपने आप बन जाएगा। दूर की सोचें और कमेंट के समय ज़रूर निकालें।

आप अच्छा लिखते हैं लेकिन आपका ब्लॉग पढ़ने कोई नहीं आता है तो निराश होने की ज़रूरत नहीं है। ब्लॉग कमेंट करके देखें आपको रियल टाइम में फ़ायदा दिखने लगेगा।


नमस्कार दोस्तों, आज की पोस्ट में हम सीखेंगे की कैसे आप अपनी YouTube Earnings को अपने Adsnese account में देख सकते है. पहले आपको बता दें की YouTube Earnings को अपने Adsnese account में देखने के लिए 2 चीजों का होना जरुरी है.


पहला आपके YouTube वीडियो Monetize होना जरुरी है और दूसरा आपका YouTube Channel आपके Adsnese account से लिंक होना चाहिए.


Adsnese account में YouTube Earnings देखने के Steps:


Step 1: Adsnese account में लॉग इन करके Performance reports लिंक पर click करें, जहाँ Default report के अंदर Filter का कॉलम दिखाई देगा जो खाली होगा

Step 2: उसमे add पर click करके Products को चुने


Step 3: Products में Hosted Adsense for Content को check करके Apply पर Click करें

Step 4: इसके बाद आपको अपनी YouTube Earnings दिखाई देने लगेगी, जहाँ आप अपने हिसाब से Time को set करके भी YouTube Earnings को देख सकते है, जैसे पिछले 30 दिन, 7 दिन या एक साल की Earnings


नमस्कार दोस्तों, पिछली पोस्ट Google AdSense क्या है ? जानिये सबकुछ Basic से में हमने Google Adsense के Basic के बारे में विस्तार से जाना था. इस पोस्ट में हम बात करेंगे की कब और कैसे आपको Google AdSense के जरिए भुगतान या Payment मिलेगा.


अगर आपने हाल ही में Google AdSense पर अकाउंट बनाया है और आप जानना चाहते है आपको भुगतान या Payment कब और कैसे मिलेगा तो उसके लिए कुछ चीजों का होना जरुरी है जो में नीचे बता रहा हूँ

  1. सबसे पहली जरुरी Conditon है की भुगतान या Payment के लिए पहले आपको अपना Google AdSense Account वेरीफाई करवाना होता है, उसके लिए गूगल आपके दिए Address पर पोस्ट के जरिए स्पेशल वेरीफीकेशन कोड भेजता है. वो कोड तभी आपके एड्रेस पर भेजा जाता है जब आपके Google AdSense Account में कम से कम 10 डॉलर का बैलेंस हो जाता है. 10 डॉलर का बैलेंस होते ही गूगल स्वत ही वो कोड आपके Address पर पोस्ट कर देता है.
  2. दूसरी जरुरी Condition है की गूगल से पेमेंट अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए आपके Google AdSense Account में कम से कम 100 डॉलर का बैलेंस होना चाहिए, उससे पहले आप पेमेंट अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर नहीं कर सकते.
  3. पहले गूगल चेक के द्वारा भुगतान करता था, लेकिन अब गूगल द्वारा Bank Wire Transfer के जरिए सीधे आपके अकाउंट में पेमेंट ट्रांसफर कर दिया जाता है
  4. Bank Wire Transfer से पेमेंट लेने के लिए आपको अपने बैंक अकाउंट की कुछ बेसिक जानकारी जैसे – आपका नाम, बैंक का नाम और स्विफ्ट कोड को Google AdSense Account में देनी होती है. साथ ही आपको बता दें आप गूगल एडसेंस की पेमेंट लेने के लिए अपना खुद का या किसी और का भी बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते है

Payment कब मिलेगी ?

यहाँ में आपको सीधे-सीधे बता दूँ गूगल एडसेंस की पेमेंट आपको एक महीने की देरी से मिलती है, जैसे की अगर जनवरी महीने में आपके 100 डॉलर हो गए तो फ़रवरी महीने की 20 से 22 तारीख तक आपके पास गूगल से ईमेल आ जायेगा जिसमे लिखा होगा की Your Payment is sent by Google, Please Check your Bank Account or Google Adsense Account. यानि गूगल ने आपकी पेमेंट भेज दी है और आप अपने बैंक अकाउंट या गूगल एडसेंस अकाउंट को चैक करें.

यहाँ बता दें की गूगल के द्वारा तो आपकी पेमेंट रिलीज़ करने का मेल तो आपको 22 तारीख को मिल जाता है, लेकिन क्योकि ये पेमेंट U.S.A से इंडिया में भेजा जाता है. इंडिया में ये सबसे पहले Delhi में आता है और इसके बाद इसे पुरे इंडिया में सभी को send किया जाता है. इस पूरी प्रोसेस में एक हफ्ते तक का समय लग सकता है. इसलिए अगर आपके पास 22 तारीख को मेल आ जाए और आप सोचने लगें की आपके बैंक अकाउंट में तो पैसे आए ही नहीं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आपको एक week यानि लगभग 27 या 28 तक आपकी पेमेंट आपके बैंक अकाउंट में मिल जाएगी, हो सकता है आपको इससे थोड़ी जल्दी भी पेमेंट मिल जाए. 

यही प्रोसेस बाकि के महीनो के लिए होती है, यानि अगर हर महीने आपके Google AdSense पर 100 डॉलर या इससे ज्यादा का बैलेंस हो जाता है तो आपको वो पेमेंट अगले महीने की 22 से 28 तारीख तक आपके बैंक अकाउंट में मिल जाएगी. अब शायद Google AdSense से पेमेंट लेने संबंधित सारी जानकारी आपको मिल गयी होगी, फिर भी अगर आपको कोई डाउट या परेशानी हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते है

?????? ??????

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget