Latest Post

यहां हम आपको आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को एड करने की प्रॉसेस बता रहे हैं। जिसकी मदद से आप अपना नंबर आधार कार्ड से लिंक करा सकते हैं। मोबाइल नंबर को आधार कार्ड में एड कराने के दो ही तरीके है। पहला किसी आधार कार्ड के सर्विस सेंटर पर जाकर अपडेट कराएं दूसरा इसकी वेबसाइट पर जाकर। यहां हम आपको वेबसाइट वाली प्रॉसेस बता रहे हैं। यह प्रॉसेस आधी ऑफलाइन और आधी ऑनलाइन है। हालांकि इसके बाद आपका नंबर आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा। आइए जानते हैं प्रॉसेस।



STEP 1 :


STEP 2 :






STEP 3 :

0

सरकार ने 12 डिजिट के आधार नंबर को सिम कार्ड से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। 6 फरवरी 2018 इसकी आखिरी तारीख होगी। इस तारीख तक जो भी फोन नंबर आधार से लिंक नहीं करवाए जाएंगे, उन्हें डीऐक्टिवेट कर दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने आधार से बैंक अकाउंट्स और मोबाइल नंबरों को जोड़ने पर स्टे लगाने से इनकार कर दिया है। उसने फैसला संविधान बेंच पर छोड़ दिया था। पिछले कुछ दिनों में सरकार ने लिंकिंग प्रक्रिया को और आसान भी कर दिया है। देखें वे 8 बातें, जो इसके बारे में आपको पता होनी चाहिए...




1. दिसंबर से लिंकिंग के लिए OTP इस्तेमाल कर सकेंगे मोबाइल यूजर

ग्राहकों को राहत देते हुए यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ने ऐलान किया है कि वे आधार नंबर को अपने मोबाइल से लिंक करने के लिए 1 दिसंबर के वन टाइम पासवर्ड (OTP) का इस्तेमाल कर सकेंगे। यानी SMS या IVRS कॉल या मोबाइल ऐप के जरिये ग्राहक लिंकिंग रिक्वेस्ट डाल सकेंगे। UIDAI ने एक ट्वीट में लिखा, '1 दिसंबर 2017 के बाद से आप बिना टेलिकॉम सर्विस प्रवाइडरों को अपने बायोमीट्रिक दिए आधार से सिम जुड़वा सकेंगे।

री-वेरिफिकेशन में आधार के अलावा कोई डॉक्यूमेंट जरूरी नहीं

एक मोबाइल सब्सक्राइबर को सिर्फ अपना आधार नंबर और एक्टिव सिम कनेक्शन लेकर जाना होगा और E-KYC री-वेरिफिकेशन करवाना होगा।

ऑनलाइन नहीं करवा पाएंगे रजिस्ट्रेशन

मोबाइल सब्सक्राइबर इसे ऑनलाइन नहीं कर पाएंगे। यानी अगर आपके पास कोई इंटरनेट लिंक आए जो मोबाइल को आधार से जुड़वाने का दावा करे, तो उसके झांसे में ना आएं।

मुफ्त होगी आधार-मोबाइल लिंकिंग

आधार और मोबाइल को जोड़ने के लिए आपको कोई फीस नहीं देनी होगी। यह बिल्कुल मुफ्त होगा।

बुजुर्गों के लिए घर तक आएंगी कम्पनियां

टेलिकॉम ऑपरेटरों को आदेश दिया गया है कि उन वरिष्ठ नागरिकों की वेरिफिकेशन करने उन्हें घरों तक जाना होगा जो बीमार हैं या किसी भी तरह से असमर्थ हैं। DoT के मुताबिक वेबसाइट पर लिंक या कोई और तरीका उन्हें जनता को बताना होगा ताकि इस तरह की परेशानी से गुजरने वाले लोग सर्विस रिक्वेस्ट कर सकें।

एजेंट नहीं देख सकेंगे आपकी e-KYC डीटेल

अगर कोई एजेंट आपका बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेसन करवाता है तो टेलिकॉम कम्पनियों को ध्यान रखना होगा कि वह ग्राहकों की पूरी e-KYC डीटेल ना देख सके। एक नई गाइडलाइन के मुताबिक एजेंट के डिवाइस पर कोई डेटा भी स्टोर नहीं होगा। फिलहाल एजेंट ग्राहकों की तस्वीर और उनका e-KYC डेटा देख पाते हैं।



बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन से सभी मोबाइल नंबर करवाने होंगे लिंक

एक से ज्यादा मोबाइल नंबर रखने वाले ग्राहकों को हर मोबाइल कनेक्शन के लिए अलग बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन करवानी होगी।

इससे सुनिश्चित होगा कि आपकी सिम का गलत इस्तेमाल ना हो

मोबाइल नंबरों का आधार के साथ री-वेरिफिकेशन कर सरकार उन यूजरों को पकड़ना चाह रही है जो सिम कार्ड लेने के लिए नकली पहचान का इस्तेमाल करते हैं। कई केस ऐसे सामने आए हैं जहां किसी व्यक्ति के पैन या दूसरे पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर उनका गलत इस्तेमाल किया गया है और कई दूसरे लोगों को उनके नाम पर कनेक्शन बांटे गए हैं। आधार बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन के बाद आपके नाम पर कोई दूसरा व्यक्ति सिम नहीं खरीद सकेगा।

रिलायंस जियो ने 13 नए प्लान अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिए हैं। ये प्लान पोस्टपेड और प्रीपेड यूजर्स के लिए हैं। पहले जियो की वेबसाइट पर सिर्फ तीन प्रीपेड प्लान लिस्टेड थे, पर अब नए प्लान आ गए हैं। जिसमें जियो ने उसी कीमत में ज्यादा डाटा के साथ प्लान लॉन्च किए हैं। जियो प्रीपेड यूजर्स के लिए 19 रुपए से 4999 रुपए तक प्लान उपलब्ध हैं।



वहीं,पोस्टपेड यूजर्स के लिए तीन प्लान लॉन्च किए गए हैं। इसमें 309, 509, 999 के प्लान हैं। ये प्लान 303 और 499 के प्लान से रिप्लेस किए गए हैं। इन सभी प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में कॉलिंग, रोमिंग और मैसेज फ्री रहेंगे। इसके साथ ही अब jio का धन धना धन ऑफर सिर्फ जियो प्राइम यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। नॉन प्राइम यूसर्ज सिर्फ 19 रुपए से 149 रुपए के प्लान ले पाएंगे। अगर हायर पैक लेना चाहते हैं तो इन्हें प्राइम मेम्बरशिप लेनी होगी। धन धना धन ऑफर के अनांउसमेंट से पहले ऐसा नहीं था।



Jio के नए प्रीपेड प्लान

नीचे फोटो में देखिये Jio के नए प्रीपेड प्लान










Jio के नए पोस्टपेड प्लान

नीचे फोटो में देखिये Jio के नए पोस्टपेड प्लान






?????? ??????

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget