Latest Post

रिलायंस जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर कई ऐसी जानकारी मौजूद हैं जो हर यूजर के काम आ सकती हैं। इन्हीं में से एक है Jio Tunes। कंपनी ने वेबसाइट पर जियो ट्यून को सेट करने की 3 प्रॉसेस बताई हैं। इसमें JioMusic ऐप, SMS और USSD कोड की प्रॉसेस शामिल हैं। इन सभी में JioMusic ऐप बेस्ट है। ऐप का सबसे बड़ा फायदा है कि यूजर यहां पर अपनी पसंद का गाना लाइव सुन सकता है। साथ ही, उस सॉन्ग का कितना हिस्सा जियो ट्यून में सेट होगा, ये सुना जा सकता है।



जियो की ये सर्विस यूजर के लिए पूरी तरह फ्री है। इसके लिए उसे न तो किसी तरह का रिचार्ज करना है और न ही कोई एक्स्ट्रा पेमेंट करना है। हालांकि, जब बात दूसरी कंपनियों की आती है तब वे सर्विस और सॉन्ग का अलग-अलग चार्ज करती हैं। यानी कॉलर ट्यून के लिए कंपनियां 60 रुपए का सब्सक्रिप्शन चार्ज महीनेभर के लिए लेती हैं। साथ ही, सॉन्ग डाउनलोडिंग का चार्ज 30 रुपए होता है। यानी एक कॉलर ट्यून 90 रुपए की होती है।



ध्यान रखे सभी सॉन्ग की नहीं है Jio Tune :


Jio Musis ऐप पर मौजूद सभी सॉन्ग की ट्यून नहीं बनाई जा सकती है। जिस सॉन्ग पर Set as Jio Tune का ऑप्शन आएगा सिर्फ उसे ही यूजर जियो ट्यून में सेट कर सकेगा। लेटेस्ट कैटेगरी के सभी सॉन्ग की ट्यून सेट की जा सकती है। हालांकि, यूजर सॉन्ग सुनने के लिए ऐप का यूज कर सकता है।
























अगर आप कॉलर माइक का यूज करना चाहते हैं तो आपको 300 से 500 रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ 40 रुपए खर्च कर घर पर ही कॉलर माइक बना सकते हैं। इसके लिए आपके घर पर सोल्डेरिंग मशीन का होना जरूरी है। अगर मशीन नहीं है तो आपको 150 रुपए एक्सट्रा खर्च करने होंगे। हम यहा आपको इसको बनाने की ट्रिक बता रहे हैं।






इसके लिए आपको इन चीजों की होगी जरूरत 

1. ऑडियो केबल पिन के साथ- 20 रुपए
2. बटन माइक - 15 रुपए
3. टैप- 5 रुपए
4. रील का खोखा - घर पर उपलब्ध
5. घर में पड़ा वैलवेट के कपड़े का छोटा टुकड़ा
6. सोल्डेरिंग मशीन
7. कटर



ये है स्टेप्स -

Step 1 - सबसे पहले रील के टुकड़े को ऊपर से काटकर उसमें माइक को फिट करके देख लें।

Step 2 - अब ऑडियो केबल को काट लें। उसमें से निकलने वाली तीन वायर में से लाल वाली वायर को निगेटिव पाइंट के ऊपर जोड़ दें इसके लिए सोल्डेरिंग मशीन का यूज करना होगा।

Step 3 - निगेटिव पॉल पर थ्री डॉट्स से मार्किंग की जाती है। जो माइक पर आपको मिल जाएगी।

Step 4 - अब ग्रीन और ब्लू वायर को माइक के दूसरे पोल पर मर्ज कर देना है। इसे पॉजिटव पोल कहा जाता है। इस तरह माइक तैयार हो गया है।

Step 5 - अब इस माइक को फोन में चैक करके देखते हैं। यह काम करते हुए दिख रहा है ओर उसमें रिकॉर्डिंग होती दिखाई दे रही है।

Step 6 - अब इस माइक को फिक्स कर पैक करना है। इसके लिए जैसे पहले इसे रील के खोखे में फिक्स किया था वैसे ही फिक्स कर लें। इसका 90 प्रतिशत हिस्सा अंदर ही रखें।

Step 7 - अब उस हिस्से को वायर टैप से रेप कर दें। और उसके ऊपर वैलवेट का टुकडा लपेट कर उसे धागे से बांध दें वेलवेट का कपड़ा ही यूज करना है, इससे फम्बल रोकने में मदद मिलती है।

Step 8 - अब आसपास दिख रहे एक्सट्रा वेलवेट के टुकड़े को काट लें। अब बारी है इसमें क्लिप को जोड़ने की। आपका सस्ता कॉलर माइक तैयार हो चुका है।

Step 9 - फोन से कनेक्ट होने के बाद यह रिकॉर्डिंग का भी काम करेगा।

नमस्कार दोस्तों, simplegyan की इस पोस्ट में आज हम आपके लिए लाये है एक simple पर काफी काम की Photoshop Trick, जिसे सीखकर आपको काफी मज़ा आने वाला है. दोस्तों कई बार नजरों के सामने ऐसे फोटो आ जाते हैं, जिन्हें हम देखना तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें लगातार देखने से आंखों पर जोर पड़ता है। यूं कहें पलक झपकने लगती है और आंखें बंद होने लगती है।



फोटो पहचानिए जैसे क्विज में अक्सर ऐसे ही फोटो का यूज किया जाता है। ऊपर की तरफ दिख रहे फोटो वैसा ही है। ये फोटो बॉलीवुड एक्ट्रेस का है, लेकिन इसे पहचानने के लिए इस लगातार देखना होगा। जो शायद मुमकिन नहीं है। वैसे, इस तरह के फोटो को फोटोशोप के जरिए बनाने की आसान ट्रिक है। यानी आप अपना फोटो भी इस तरह का बना सकते हैं।




Photoshop सॉफ्टवेयर की होगी जरूरत : 


दोस्तों इस तरह के फोटो को बनाने के लिए आपको फोटोशॉप सॉफ्टवेयर की जरूरत होगी. साथ ही आपको बता दूँ की यदि आपको इस सॉफ्टवेयर पर काम करना नहीं आता, तब भी इस तरह का फोटो आसानी से बना लेंगे।

ये एक फोटो editing सॉफ्टवेयर है, इस सॉफ्यवेयर में फोटो एडिटिंग के कई टूल्स होते हैं, लेकिन जैसी फोटो इस Trick में हम बनाने वाले है वो सिर्फ दो टूल की मदद से हो जाता है. इसलिए आपको ज्यादा टेंशन लेने की बिलकुल जरूरत नहीं है. यदि आपके पास ये सॉफ्टवेयर नहीं है तब आपको इसकी ट्रायल वर्जन फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।

नीचे फोटो में दिए हुए Steps को Follow करके आप इस Trick को सीख सकते है.












?????? ??????

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget