Latest Post

Micro USB Cable Charging Test – अलग-अलग तरह के चार्जर आपकी एंड्राइड डिवाइस को अलग रेट (चार्ज करने की स्पीड) के साथ चार्ज करते है, और कुछ ख़राब या टूटे हुए चार्जर शायद आपकी डिवाइस को उतनी तेज़ी चार्ज नहीं करते जितना की वो दावा करते है |अगर आपको अपनी डिवाइस की चार्जिंग से लेकर कोई समस्या रही है, तो आप जरुर जानना चाहेगे की अपक चार्जर कितने सही तरीके से काम करता है, तो पढ़ते रहिये | इस पोस्ट में आप जान पायेगे की आपका चार्जर आपके फ़ोन या टेबलेट को कितनी इलेक्ट्रिक करंट सप्लाई कर रहा है और साथ ही उसे measure भी कर सकते है |


आपका पहला स्टेप है की आपको प्ले-स्टोर से ये आसान सी एप्प जिसका नाम Amper है को डाउनलोड करके इनस्टॉल करना है, दरअसल ये एप्प आपके लिए इलेक्ट्रिक सप्लाई को measure करेगी | ये एप्प उन सभी एंड्राइड डिवाइस पर काम करेगी जो Android 4.0 या उससे अधिक के version पर काम करती हो | इस एप्प के डेवलपर्स का कहना है की ये एप्प कुछ मॉडल्स जैसे HTC One M7 और M8 पर अच्छे से काम नहीं कर रही |


डाउनलोड और इनस्टॉल करने के बाद इसे open कीजिये, और आप तैयार है testing के लिए |



ऐसे परखें फ़ोन चार्जर की परफॉरमेंस

अपने Charger को कैसे Test करें

इसके लिए आपको अपना चार्जर और उसे plug-in की जगह चाहिए – आप इसे दीवार आउटलेट, किसी कंप्यूटर या किसी पोर्टेबल बैटरी से भी कनेक्ट कर सकते है |अपने चार्जर की capabilities के सबसे accurate measurement के लिए इसे इसकी official USB चार्जर के साथ दीवार आउटलेट से चार्ज करे |

आप इस एप्प से मिलने वाली information को आप उपर इमेज में देख सकते है | ये तक़रीबन 10 सेकंड लेता है आपके फ़ोन के चार्ज को measure करने के लिए, जैसा की आप left वाली इमेज में देख सकते है | दूसरी तरफ right वाली इमेज में settings menu, जिसे आप को देखने की ज्यादा जरूरत नहीं है |

इस एप्प के बॉटम में चल रहे ऐड को हटाने के लिए आपको इसका Pro version खरीदना पड़ेगा, जिसके लिए option दिया हुआ है, इसके लिए आपको ज्यादा नहीं केवल $1.13 ही चुकाने होंगे | इसके Pro version को आप एक ओर reason के लिए खरीद सकते है और वो ये है की इसके Pro version में notification tray के अंदर आपको लगातार आपकी battery info के notification भी मिलते रहेगे |



इस App की Working Details

जब आपका फ़ोन चार्जिंग में नहीं होगा तो ये एप्प orange रंग का text इस्तेमाल करेगा और जब फ़ोन चार्जिंग में होगा तब blue रंग का text इस्तेमाल करेगा | जब चार्जिंग में नहीं होगा तब आप देख सकते है की आपका फ़ोन currently कितनी energy इस्तेमाल कर रहा है | इस energy की मात्रा इस पर निर्भर करती है की आपका फ़ोन उस समय कितने काम एक साथ कर रहा है |

नीचे आप देख सकते है left साइड वाली इमेज में मेरे फ़ोन की brightness को low किया हुआ है, वही दूसरी ओर right साइड वाली इमेज में brightness को high किया हुआ है | दोनों का अंतर आप साफ़ देख सकते है, ज्यादा brightness वाली स्क्रीन ज्यादा बैटरी पॉवर का इस्तेमाल करती है, लेकिन इसमें कुछ दुसरे factors भी है जो इसे प्रभावित करते है, जिसमे background के अंदर apps updating, Wi-Fi और cellular signal strength के साथ और भी दुसरे factors हो सकते है |


इस एप्प में बहोत ही मॉडर्न Lollipop-based design इस्तेमाल किया गया है, जो आँखों के लिए समझना काफी आसान है | लेफ्ट साइड में दिए हुए circular icon पर क्लिक करने पर आपको बैटरी का फुल स्टेटस बताएगा | नेगेटिव नंबर का मतलब आपका फ़ोन डिस्चार्ज हो रहा है, और पॉजिटिव चार्ज दिखायेगा आपका फ़ोन कितना चार्ज हो रहा है | चार्जिंग के दौरान भी ये चार्जिंग वैल्यू mA (मिली एम्पेयर) में दिखता है, जैसे की 600mA या 800mA |



Important Tips

एक बात ध्यान में रखिये अगर आप अपने फ़ोन का नार्मल से ज्यादा इस्तेमाल करते है और वो ज्यादा चार्जिंग मांगता है, तो फ़ोन के चार्जर की टेस्टिंग के दौरान आपको शायद lower number ( कम चार्जिंग गति ) मिले, और ये आपके चार्जर की गलती नहीं कही जा सकती |

इसे आप एक उदाहरण से समझ सकते है, अगर आपका फ़ोन -240 mA (मिली एम्पेयर) चार्ज का इस्तेमाल कर रहा है और आपका चार्जर 600mA की सप्लाई कर रहा है, तो असल में आपका फ़ोन केवल (600mA – 240 mA) यानी 360mA की रेट से ही चार्ज हो रहा है |






आपको अपने Charger से क्या उम्मीद करनी चाहिए?

आपको इतना तो पता चल गया की आपका फ़ोन किस चार्जिंग रेट से चार्ज हो रहा है और किस रेट से आपका फ़ोन उसे इस्तेमाल कर रहा है, अब आपको इतना पता करना है की क्या ये चार्जिंग रेट सही है ? यानी चार्जर को जिस चार्जिंग रेट के साथ चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसे बनाया है क्या ये अभी भी उसी चार्जिंग रेट के साथ चार्ज कर रहा है ?

हर एक चार्जिंग केबल अलग होती है, लेकिन एक तरीका है जिससे आप अपने चार्जर को एक्यूरेट चेक कर सकते है | एक ओर जहां ये एप्प आपको बताती है की आपका फ़ोन कितनी पॉवर से चार्ज हो रहा है तो इस चार्जिंग रेट को आप अपने चार्जर को ओरिजिनल चार्जिंग रेट जो उस पर मैन्युफैक्चरिंग के दौरान लिखी जाती है, से Compare करके पता कर सकते है |

इसके लिए चार्जर के एडाप्टर पर कोई स्टीकर या कुछ और छोटे अक्षरों में प्रिंट किया हुआ होगा, जो की एडाप्टर की specifications होती है को देखना है | नीचे इमेज में आप सफ़ेद स्टीकर में मेरे चार्जर की specifications देख सकते है |


अब आपको इस स्टीकर या प्रिंट में वो जगह देखनी है जहां Output लिखा हुआ हो, उपर फोटो में 1,000mA है | मतलब में उम्मीद करनी चाहिए की ये 1,000mA से चार्ज करेगा, इसमें से वो पॉवर जो मेरा फ़ोन अभी इस्तेमाल कर रहा है को माइनस कर सकते है ( उदाहरण के लिए 240mA-510mA जो फ़ोन के ब्राइटनेस पर निर्भर करता है )

अगर आपका चार्जर उस गति से आपका फ़ोन चार्ज नहीं कर रहा है जैसा की उस पर बताया गया है तो कुछ स्टेप्स है जो आप फॉलो कर सकते है |



ये Adjustments करके Charging Speed बढायें

अगर फ़ोन सही स्पीड के साथ चार्ज नहीं हो रहा है, तो कुछ तरीके है जिनसे चार्जिंग स्पीड को बढ़ा सकते है | उदाहरण के लिए चार्जिंग के दौरान अपने फ़ोन को फ्लाइट मोड में डालिए और स्क्रीन को ऑफ कर दीजिए, जिससे फ़ोन जल्दी चार्ज होगा | अगर आप इतना सब नहीं करना चाहते तो कुछ और टिप्स भी है जिनसे बैटरी को जल्दी चार्ज कर सकते है |

आपको लग सकता है की किसी कंप्यूटर से या किसी दीवार चार्जर से फ़ोन चार्ज करना एक ही बात है तो आप गलत है, दोनों में काफी डिफरेंस होता है | कंप्यूटर उस रेट से चार्ज नहीं कर सकता जितनी तेज़ी से दीवार करता है | नीचे इमेज में आप दोनों का अंतर देख सकते है, लेफ्ट साइड में चार्जिंग स्पीड है जब दीवार चार्जर के साथ चार्ज किया गया, दूसरी ओर राईट साइड में जब कंप्यूटर से जोडकर चार्ज किया गया | दोनों का अंतर आप साफ़ देख सकते है |


ये भी recommend किया जाता है की आप हमेशा उसी चार्जर या चार्जिंग केबल से अपने फ़ोन को चार्ज करे जो खरीदने के समय साथ में दी गई हो, बजाय किसी third-party चार्जर से | क्योकि hardware manufacturer ने उस चार्जर या केबल को उन्ही स्पेसिफिकेशन के साथ पहले टेस्ट किया हुआ होता है, जिससे आपको भी पता होता है की इसमें सही चार्जिंग रेट होगी |




अगर आपका फ़ोन wireless charging को सपोर्ट करता है तो ये कंप्यूटर से चार्ज करने की रेट से भी कम होगा | हालाँकि ये इस्तेमाल में आसान है, लेकिन तब भी काफी स्लो है |

अच्छी चार्जिंग के लिए बैटरी को ठंडा रखे | गर्मी बैटरी के लिए bad news है और अगर बैटरी को लंबे समय तक चलाना चाहते है तो इसे गर्म होने से बचाए | गरम होने पर इसे बाहर निकाल कर ठंडी जगह पर रखे और इससे ये जल्दी भी चार्ज होगी |

आपका चार्जर कैसा काम कर रहा है? अपने रिजल्ट हमे कमेंट करके जरुर बताए |

USB Safely Eject – सभी कंप्यूटर यूजर Safely Remove Hardware मैसेज के बारे में जरुर जानते होंगे, ये मैसेज कंप्यूटर स्क्रीन पर तब दिखाई देता है जब कोई USB डिवाइस जैसे पेनड्राइव या मोबाइल को कंप्यूटर से डिसकनेक्ट करते है |




हालांकि इस मैसेज को देखा सभी लोगो ने है, लेकिन बहुत कम लोग इसके महत्व के बारे में जानते होंगे | इस पोस्ट के जरिए आप जान पायेगे की इस मैसेज का क्या मतलब है और ये कितना महत्वपूर्ण है |



PC से USB Media को Safely हटाना –

अगर आपकी पेन ड्राइव में कोई डाटा कॉपी हो रहा है और उस समय कोई आपसे इसे निकालने को कहे तो आप इसके लिए मना कर देगे | क्योकि आपको पता है की अभी कोई डाटा कॉपी हो रहा है और इसे हटाने पर आपका डाटा corrupt या डिलीट हो सकता है, ये भी सबको पता है |


फिर भी, अगर आपकी USB drive में कोई डाटा कॉपी या पेस्ट नहीं हो रहा है, अचानक अपनी पेन ड्राइव को निकालने से भी आपका डाटा corrupt या डिलीट हो सकता है | ऐसा write caching process के कारण होता है, जो की लगभग सभी ऑपरेटिंग सिस्टम्स इस्तेमाल करते है | इसकी वजह से कोई इनफार्मेशन सीधे आपके USB drive पर नहीं भेजी जाती | बजाय इसके, हो सकता है कुछ इनफार्मेशन पहले आपके कंप्यूटर की RAM में स्टोर हो इसके बाद आपके USB drive पर भेजी जाए |

जब आप कॉपी कमांड से कोई डाटा पेन ड्राइव में कॉपी करते है तो ऑपरेटिंग सिस्टम पहले कुछ requests के fulfill होने का इंतज़ार करता है और उसके बाद उन सभी requests को एक साथ पूरा करता है | इसलिए अचानक से USB drive को हटाने से आपका डाटा डिलीट हो सकता है, भले ही आपकी कॉपी या पेस्ट प्रोसेस शुरू ना हुई हो |



Linux, MacOS और Windows इस पर अलग तरह से प्रतिक्रिया क्यों करते है?

MacOS और Linux-based operating systems में ये व्यवहार ज्यादातर देखा जाता है, जैसा की फोटो में देखा जा सकता है | लेकिन Windows में ऐसा क्यों नही होता ? क्योकि Microsoft के ऑपरेटिंग सिस्टम्स में removable device के लिए write cache feature को disable कर देता है | Windows में आपको परफॉरमेंस improve और quick removal के लिए एक आप्शन दिया होता है, आपको हमेशा उसका इस्तेमाल करना चहिये |


इस आप्शन को आप Device Manager > Disk Drives > Name of drive > Properties > Policies में जाकर एक्सेस कर सकते है | ऐसा भी मुमकिन है की आपके Windows PC में ये quick removal सेटिंग पहले से ही एक्टिवेट हो रखी हो |

दूसरी तरफ Mac और Linux लगभग सभी drives पर write caching का इस्तेमाल करते है | अगर आप Windows में Better Performance option को चुनते है तो आपको भी कुछ ऐसा ही behaviour दिखाई देगा जैसा Mac और Linux में होता है |

Better Performance option को चुनने से Windows डाटा को removal drive में सीधे write (Copy/Paste) करने से पहले cache ( एक तरह की मैमोरी जो RAM का पार्ट होती है) में स्टोर करेगी | साथ ही इसके बाद अचानक USB drive को निकालने पर आपको Safely Remove Hardware warning का मैसेज भी दिखाई देगा |





हमेशा USB Drives को Manually Eject करना चाहिए


अगर आप Windows PC का इस्तेमाल कर रहे है तो शायद आपको Safely Remove Hardware error मैसेज स्क्रीन पर नहीं दिखाई दे | लेकिन Windows डाटा के डिलीट हो जाने पर पूरी इनफार्मेशन provide नहीं करवाता और उसके background में भी अलग-अलग प्रोसेस चलती रहती है | तो ये मुमकिन है की quick removal setting के साथ भी आपका डाटा lose हो सकता है |

इसलिए हमेशा सावधानी के तौर पर अपनी USB drives को manually eject करना चाहिए | चाहे आप किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हो, इसे अपनी आदत बना लीजिए |

अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो हमें कमेंट करके अपनी राय जरुर बताए |

WhatsApp Media – फोटो और वीडियो आपकी फोटो गैलरी में आने से परेशान है?

WhatsApp Media के साथ ये एक आम समस्या है की उसमे आने वाले फोटो वीडियो अपने आप आपके फ़ोन की कैमरा रील और गैलेरी में दिखने लगते है, जिसके कारण आपको अपने व्यक्तिगत फोटो देखने में दिक्कत आती है|



इस समस्या से छुटकारा पाने का ये है आसान तरीका –

  • आपके एंड्राइड फ़ोन में इसके लिए आपको ‘फाइल मैनेजमेंट’ एप की आवश्यकता होगी, जैसे की ‘ES File Explorer’. यदि आपके मोबाइल पे ये नहीं है तो इसे यहाँ डाउनलोड करें | फिर इस एप्प को खोले

  • इसमें सबसे नीचे जाकर ‘WhatsApp’ फोल्डर खोलें

  • फिर उसके अंदर ‘Media’ फोल्डर पर जाएँ

  • वहां आपको ‘WhatsApp Images’ और ‘WhatsApp Video’ फोल्डर नजर आएगा, इसमें WhatsApp Images फोल्डर पर जाएँ|

  • अब आप ‘+ New’ पर क्लिक करें|





  • File आप्शन पर क्लिक करें

  • यहाँ .nomedia नाम से फाइल बनायें और ‘Ok’ क्लिक करें|

बस हो गया!, बस अब आपके व्हाट्सअप के फोटो कैमरा गैलरी में नहीं आयेंगे.

ये ट्रिक अच्छी लगी हो तो आपसे अनुरोध है की आप इसे शेयर जरुर करें, और अगर आपका कोई सवाल है तो कृपया नीचे कमेंट करके हमे जरुर बताएं, धन्यवाद !

?????? ??????

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget